विज्ञापन

कौन हैं पूजा भट्ट के एक्स हस्बैंड, पति के साथ महसूस करती थीं अकेलापन, तोड़ी 11 साल की शादी

पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा के साथ 11 साल की शादी तोड़ी थी. वहीं हाल ही में उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी अफेयर के कारण नहीं लिया था.  

कौन हैं पूजा भट्ट के एक्स हस्बैंड, पति के साथ महसूस करती थीं अकेलापन, तोड़ी 11 साल की शादी
पूजा भट्ट ने बताया 11 साल की शादी तोड़ने का कारण
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हाल ही में एक्स हस्बैंड मनीष मखीजा के साथ शादी टूटने की असली वजह के बारे में बात की और खुलासा किया कि अफेयर या बहस के कारण नहीं बल्कि बढ़ते अकेलेपन के कारण उन्होंने 11 साल की शादी तोड़ने का फैसला किया. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने एक्स हस्बैंड मनीष के साथ शादी को याद किया, जिनसे उनकी मुलाकात डायरेक्टोरियल डेब्यू पाप के दौरान हुई थी और 2003 में गोवा में शादी की थी. इसके बाद 2014 में वह अलग हो गए.

पूजा भट्ट ने बताई 11 साल की शादी तोड़ने की वजह

Latest and Breaking News on NDTV

अलग होने के कारणों पर पूजा भट्ट ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि कोई और रहा होगा, जिसके कारण शादी तोड़ने का फैसला लिया. उन्होंने कहा, मेरे कई दोस्तों ने मुझसे पूछा. तुम 11 साल से साथ थे. शादी क्यों तोड़ी. कोई और ता? जवाब था ना. कोई नहीं था. मैं किसी और इंसान के बारे में नहीं सोच रही थी. आगे पूजा भट्ट ने बताया कि शादी तोड़ने का फैसला इमोशन के लिए लिया गया था. उन्होंने कहा, मैंने अपनी शादी इसलिए तोड़ी क्योंकि मुझे रिलेशनशिप में अकेलापन लग रहा था. जब आप किसी के साथ रहते हो और अकेला महसूस करते हो तो वह रिश्ता रिश्ता नहीं रह गया है. आप एक छत के नीचे एक दूसरे को खो रहे हो. 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी

पूजा भट्ट ने कहा- यह झूठ होगा अगर हम शादी को चलाते रहेंगे

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा भट्ट ने आगे कहा, मैंने उनसे (मनीष) से कहा हमारा रिश्ता दोस्ती और भरोसे पर शुरू हुआ था. मैंने आप पर कभी नजर रखी और ना रखूंगी. लेकिन मुझे महसूस हुआ कि यह खत्म हो गया. हमने एक-दूसरे को खो दिया और कहीं इस रास्ते में मैंने खुद को एक महिला के तौर पर भी खो दिया. मैं वापस जाना चाहती हूं. यह झूठ होगा अगर हम शादी को चलाते रहेंगे और मैंने कभी झूठ नहीं कहा. मेरे लिए साफ था कि मैं पूरी जिंदगी अपनी खुशी के लिए दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहती. 

कौन हैं पूजा भट्ट के एक्स पति

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा भट्ट के एक्स हस्बैंड मनीष मखीजा ने चैनल वी के पॉपुलर शो द उद्धम सिंह शो के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने उद्धम सिंह का किरदार निभाया और हरियाणवी  स्टाइल ने उन्हें अलग बनाया. इसके बाद 2003 में मनीष ने पूजा भट्ट के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू पाप में साथ काम करना शुरू किया, जो 2004 में रिलीज हुई. इसके अलावा मखीजा ने हिंदी फिल्मों जैसे रोग और धोखा (2007) में छोटे रोल निभाए. जबकि रोग (2005) में उन्होंने पूजा भट्ट को असिस्ट भी किया था. 2008 में उन्होंने कैश कैब मीटर चालू है के साथ टीवी पर वापसी की. वहीं इसके अलावा वह लव शव ते चिकन खुराना  में लोकल माफिया का किरदार निभाते हुए भी नजर आए. हालांकि पिछले कुछ सालों से वह लाइमलाइट से दूर हैं.  

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 62 साल पुराना वो कालजयी गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो डायरेक्टर सिर पर जूता मारने के लिए था तैयार

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bhatt, Pooja Bhatt Divorce Reason, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com