विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2022

Ponniyin Selvan Trailer: रिलीज हुआ ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' का धमाकेदार ट्रेलर, याद आ जाएगी बाहुबली

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुचर्चित साउथ सिनेमा की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिनेत्री की यह मल्टीस्टारर फिल्म है

Ponniyin Selvan Trailer: रिलीज हुआ ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' का धमाकेदार ट्रेलर, याद आ जाएगी बाहुबली

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुचर्चित साउथ सिनेमा की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिनेत्री की यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रभु, आर सरथकुमार, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज, रहमान और आर पार्थिबन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म पोन्नियिन सेल्वन लंबे वक्त से चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम कर रहे हैं. ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी और एक्शन काफी शानदार रहने वाला है. 

ट्रेलर में अभिनेता विक्रम काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म से अन्य कलाकार भी शानदार किरदार में दिखाई दे रहे हैं. बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की तो हमेशा से तरह वह अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत रही हैं. बीते दिनों फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का टीजर रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन लेखक-कार्यकर्ता कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, यह फिल्म महान भारतीय राजाओं में से एक राजा राजा चोल की काल्पनिक कहानी बताएगी.

10वीं सदी पर आधारित इस फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख का खुलासा करने के साथ-साथ इस लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जो बहुत ही प्रभावशाली नजर आ रहा है और इसे देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेताबी और भी बढ़ गई है. पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज़ होगी, फर्स्ट पार्ट 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह- सुबह दिखीं एक्ट्रेस काजोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ponniyin Selvan, Ponniyin Selvan Trailer, Movie Ponniyin Selvan, PS1, Ponniyin Selvan Part 2, Aishwarya Rai Bachchan, Vikram, Mani Ratnam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com