विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2022

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6: ऐश्वर्या राय की फिल्म 300 करोड़ के पार, बनाया यह रिकॉर्ड

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का जादू कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. डायरेक्टर मणिरत्नम की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी.

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6: ऐश्वर्या राय की फिल्म 300 करोड़ के पार, बनाया यह रिकॉर्ड
Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6: ऐश्वर्या की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का जादू कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. डायरेक्टर मणिरत्नम की यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐश्वर्या राय, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयम रवि, चियान विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धुलीपाला फिल्म में लीड रोल में है. फिल्म ने छह दिन के अंदर दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और मणिरत्नम की किसी फिल्म ने पहली बार इस तरह की कमाई की है. 

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी है कि फिल्म दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस तरह एक बार फिर साउथ की किसी फिल्म ने कमाई का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. 

'पोन्नियिन सेल्वन' से ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे समय के बाद बड़े स्क्रीन पर वापसी की है. पोन्नियिन सेल्वन वर्ष 1995 में आए कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा से हुई थी, लेकिन मुकाबले में पोन्नियिन सेल्वन बॉलीवुड फिल्म से बहुत आगे निकल चुकी है. 

VIDEO: आलिया भट्ट की गोद भराई: करण जौहर, श्वेता बच्चन और अन्य 'वास्तु' के बाहर कैमरे में हुईं कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ponniyin Selvan, Ponniyin Selvan Box Office, Ponniyin Selvan Box Office Collection, Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 6, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Film, Mani Ratnam, Aishwarya Lekshmi, Ponniyin Selvan Box Office Collection Worldwide, Ponniyin Selvan Records, Ponniyin Selvan Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com