फिल्म 'संजू' में सुनील दत्त के भूमिका में परेश रावल
- परेश रावल ने बताई दास्तां
- सुनील दत्त का निभा रहे रोल
- 29 जून को रिलीज होगी 'संजू'
नई दिल्ली:
दिग्गज अभिनेता परेश रावल संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में सुनील दत्त की भूमिका निभा रहे हैं. उनका मानना है कि यह किरदार निभाना उनके भाग्य में निहित था. उनका कहना है कि उन्हें एक बार अपने जन्मदिन पर एक पत्र मिला था और इसे अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने लिखा था. परेश ने कहा, "मेरे साथ सुनील दत्त का बहुत ही विशेष संबंध है. 25 मई 2005 को मुंबई में मैंने 'फिल्म दीवाने हुए पागल' के लिए कुछ पैचवर्क किया था. मैं होटल गया क्योंकि मैं अमेरिका से आया था जब मेरी पत्नी स्वरूप ने कहा कि दत्त साहब ने मेरे लिए एक पत्र भेजा है. मैंने पूछा 'किसका?' उन्होंने कहा, 'सुनील दत्त साहब' का."
जब रणबीर कपूर की मां ने कहा ‘बॉम्बे वेलवेट’ दुनिया की सबसे अच्छी फिल्म
उन्होंने बताया, "मैंने कहा, वो मुझे पत्र क्यों लिखेंगे? उन्होंने कहा अपने जन्मदिन के लिए. मैंने कहा कि मेरा जन्मदिन 30 मई को है, वह पांच दिन पहले पत्र क्यों लिखेंगे. सीधे 2 जनवरी 2017 को, जब मैं राजकुमार हिरानी के घर 'संजू' की कहानी सुन रहा था. स्वरूप ने मुझे फोन किया कि दराज में दत्त साहब के पत्र का क्या करना है. अद्भुत जुड़ाव."
Sanju के डायरेक्टर ने खोला राज़, इस वजह से आमिर खान ने छोड़ी फिल्म
उन्होंने कहा, "हालांकि, 12 साल से अधिक समय बाद भी वो पत्र मेरी दराज में है. यह जुड़ाव है. मुझे लगता है कि सुनील दत्त की भूमिका निभाना भाग्य में था." 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी.
VIDEO: 'गेस्ट इन लंदन' को 2 स्टार
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)

Proud to be playing #Sanju's father! Taking u through emotional bond of this fatherson duo. Trailer in 4 days . pic.twitter.com/Ffqq6KsKf3
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 26, 2018
Sanju के डायरेक्टर ने खोला राज़, इस वजह से आमिर खान ने छोड़ी फिल्म
उन्होंने कहा, "हालांकि, 12 साल से अधिक समय बाद भी वो पत्र मेरी दराज में है. यह जुड़ाव है. मुझे लगता है कि सुनील दत्त की भूमिका निभाना भाग्य में था." 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी.
VIDEO: 'गेस्ट इन लंदन' को 2 स्टार
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Paresh Rawal, Sunil Dutt, Sanju