विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2022

‘पापा कहते हैं’ के हीरो युगल हंसराज की एक समय सलमान-शाहरुख से भी ज्यादा थी स्टारडम, खूब मरती थी फीमेल फैन, लेटेस्ट PHOTOS में ऐसे दिखते हैं एक्टर

युगल हंसराज एक्ट्रेस मयूरी कांगो के साथ फिल्म पापा कहते हैं में नजर आए थे. दोनों पर फिल्माया गया गाना पहले प्यार का पहला गम है, उस समय में काफी हिट हुआ था. जुगल हंसराज एक्टर, मॉडल, प्रोड्यूसर राइटर और डायरेक्टर रहे हैं.

‘पापा कहते हैं’ के हीरो युगल हंसराज की एक समय सलमान-शाहरुख से भी ज्यादा थी स्टारडम, खूब मरती थी फीमेल फैन, लेटेस्ट PHOTOS में ऐसे दिखते हैं एक्टर
‘पापा कहते हैं’ के हीरो युगल हंसराज की एक समय सलमान-शाहरुख से भी ज्यादा थी स्टारडम
नई दिल्ली:

युगल हंसराज एक्ट्रेस मयूरी कांगो (Mayoori Kango) के साथ फिल्म पापा कहते हैं में नजर आए थे. दोनों पर फिल्माया गया गाना पहले प्यार का पहला गम है, उस समय में काफी हिट हुआ था. जुगल हंसराज एक्टर, मॉडल, प्रोड्यूसर राइटर और डायरेक्टर रहे हैं. युगल हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी, इसमें वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी के अलावा उर्मिला भी चाइल्ड एक्टर थीं.

 बाद में वह कर्मा (1986) और सल्तनत (1986) जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए. उन्होंने बचपन में टीवी और प्रिंट के लिए एक मॉडलिंग भी की. 1994 में आ गले लग जा में वह हीरो के रोल में नजर आए. इसके बाद वह मोहब्बतें (2000), कभी खुशी कभी गम (2001) और सलाम नमस्ते (2005) में नजर आए. उन्होंने 2008 की 
कंप्यूटर-एनिमेटेड फिल्म रोडसाइड रोमियो के लिए स्क्रिप्ट लिखा और प्रोड्यूस किया.

बता दें कि बेहद क्यूट और स्मार्ट से दिखने वाले युगल का लुक अब बदल गया है. उम्र का असर उनके चेहरे पर दिखने लगा है, वहीं उनके बाल भी ग्रे हो चुके हैं. हालांकि वह खुद को काफी मेंटेन रखते हैं और अभी भी बेहद स्मार्ट दिखते हैं.

जुगल हंसराज हाल ही में इटली में थे. उन्होंने वहां से वाइफ के साथ फोटो वीडियो शेयर की. फोटो में उनकी पत्नी जैस्मीन ढिल्लों हंसराज भी नजर आईं. उन्होंने सन ग्लासेज, कैप और नीली टी-शर्ट पहने हुए फोटो शेयर की है. उनकी पत्नी जैस्मीन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है. कपल 2018 में शादी के बंधन में बंधा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युगल हंसराज, Papa Kehte Hain Actor Jugal Hansraj, Jugal Hansraj Actress Mayuri Kango, Jugal Hansraj And Rekha, Jugal Hansraj Birthday, Jugal Hansraj Childhood Photo, Jugal Hansraj College Photos, Jugal Hansraj Family, Jugal Hansraj Family Photos, Jugal Hansraj First Book, Jugal Hansraj Instagram, Jugal Hansraj Latest Photo, Jugal Hansraj Movies, Jugal Hansraj New Movie, Jugal Hansraj News, Jugal Hansraj Look, Jugal Hansraj Then And Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com