विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

रेखा की गोद में बैठा है 90s का 'हार्टथ्रोब' सुपरस्टार, चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर मचाया तूफान, कहलाता था सबसे गुड लुकिंग हीरो

रेखा की गोद में आप एक लड़के को बैठा देख सकते हैं. एक समय में यह लड़का शाहरुख खान से भी ज्यादा पॉपुलर था. लोग इन्हें रोमांस किंग मानते थे. पहचान पाए?

रेखा की गोद में बैठा है 90s का 'हार्टथ्रोब' सुपरस्टार, चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर मचाया तूफान, कहलाता था सबसे गुड लुकिंग हीरो
रेखा की गोद में बैठा है सुपरस्टार
नई दिल्ली:

जुगल हंसराज एक समय में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हुआ करते थे. जुगल हंसराज के क्यूट लुक्स पर दुनियाभर की लड़कियां फिदा थीं. जी हां, वही जुगल हंसराज, जो अपनी नीली-नीली आंखों से लड़कियों का दिल चुरा लिया करते थे. जुगल हंसराज ने वैसे तो ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब जरूर हुए. जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वे बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसमें जुगल हंसराज काफी छोटे और मासूम लग रहे हैं.

बचपन से ही जुगल हंसराज ने अभिनय करना शुरू कर दिया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी कई फिल्में की हैं. हालांकि ये बात और है कि अब जुगल फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से दूर हो गए हैं. जुगल ने शादी कर ली है और उनकी पत्नी का नाम जैस्मिन है. जुगल का एक बेटा भी है. वे अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं. जुगल ने 2014 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन से शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था. भले ही जुगल फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सक्रिय देखा जाता है.

ऐसा भी एक समय था जब जुगल हंसराज रोमांस के किंग माने जाते थे. उन पर शाहरुख खान से भी ज्यादा लड़कियां मरती थीं. बता दें, अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करने वाले जुगल मासूम और कर्मा जैसी फिल्मों में देखे जा चुके हैं. बतौर हीरो उन्हें पापा कहते हैं, मोहब्बतें, सलाम नमस्ते और आजा नचले जैसी नामचीन फिल्मों में देखा गया.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jugal Hansraj, Jugal Hansraj Childhood Photo, Jugal Hansraj Actor, Jugal Hansraj Movies, Jugal Hansraj Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com