चंद्रकांता में शिवदत्त और महाभारत में कर्ण के रोल में पंकज धीर को काफी पसंद किया गया था. दूरदर्शन के सीरियल चंद्रकांता में पंकज धीर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन पहचान उन्हें टीवी शो के जरिए मिली. पंकज धीर इन दिनों एक्टिंग से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनके बेटे बड़े होकर पापा की तरह ही एक्टिंग में नाम कमा रहे हैं. उनके बेटे का नाम है निकितिन धीर. निकितिन धीर शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं और उनकी फिल्में पसदं भी की गई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निकितिन धीर का जन्म 1987 को मुंबई में हुआ था. निकितिन धीर ने पापा पंकज धीर की तरह एक्टिंग में करियर बनाया. हालांकि उन्होंने फिल्मों में विलेन के रोल से डेब्यू किया. शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में विलेन थंगाबली के रोल में दिखे थे. वहीं वह दबंग 2 में सलमान खान के साथ नजर आए. निकितिन धीर बॉलीवुड के उभरते हुए विलेन में से एक हैं. वह काफी गुड लुकिंग हैं. हालांकि उन्होंने हीरो के रोल में नहीं बल्कि विलेन के रोल में करियर बनाया है.
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आशुतोष गोविरकर की फिल्म जोधा अकबर से की थी, जिसमें उनके एक्टिंग का काफी पसंद किया गया. निकितिन धीर सलमान खान और असिन स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म रेडी में नजर आए.
वह जोधा अकबर, रेड्डी, दबंग 2, गब्बर, चेन्नई एक्सप्रेस, मिशन इस्तांबुल, सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साथ ही वह वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं. वह वेब सीरीज रक्तांचल में नजर आ चुके हैं. वह इश्कबाज और नागिन 3' जैसे शो में भी दिखे और रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 5' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं