विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

Panipat Box Office Collection Day 1 Prediction: अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

Panipat Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई.

Panipat Box Office Collection Day 1 Prediction: अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म कर सकती है इतने करोड़ की कमाई
Panipat Box Office Collection Day 1 Prediction: 'पानीपत' (Panipat) कर सकती है अच्छा बिजनेस
  • अर्जुन कपूर की फिल्म कर सकती है अच्छी कमाई
  • अर्जुन कपूर और संजय दत्त का दमदार अभिनय
  • दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह
नई दिल्ली:

Panipat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्साह है. इस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस (Panipat Box Office Collection) पर पहले दिन 6-8 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग काफी शानदार है.

'भांगड़ा पा ले' की रिलीज डेट आई सामने, तो यह एक्टर शाहरुख-सलमान के बंगले के बाहर लगा चिल्लाने- देखें Video

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है. यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म में हों. आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) ने भी लंबे समय बाद इस फिल्म के साथ वापसी की है. इस फिल्म की कमाई के आधिकारिक आंकड़े शनिवार सुबह तक आ जाएंगे. इससे पहले आशुतोष गोवारीकर ने लोगों से उनकी आगामी फिल्म 'पानीपत' (Panipat) के बारे में कोई भी अवधारणा बनाने से पहले इसे देखने का आग्रह किया था. 

'दबंग 3' का नया गाना 'नैना लड़े' हुआ रिलीज, चुलबुल पांडे के अंदाज ने जीता फैन्स का दिल- देखें Video

'पानीपत' का ट्रेलर (Panipat Trailer) होते ही विवाद हो गया था. इस पर आशुतोष ने कहा था, "मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म देखने की जरूरत है. फिल्म को देखने के बाद उन्हें उनके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे. जब वे फिल्म देखेंगे, तब वे महसूस कर पाएंगे कि इसे नेक इरादे से बनाया गया है और फिल्म में सारी अच्छी बातें ही हैं." इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठी योद्धा बने हैं. फिल्म में जहां कृति सेनन अर्जुन कपूर की पत्नी बनेंगी तो वहीं संजय दत्त 'अहमद शाह अब्दाली' के किरदार में अर्जुन कपूर के दुश्मन बने नजर आ रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panipat Box Office Collection Day 1, Panipat Box Office Collection Day 1 Prediction, Arjun Kapoor, Sanjay Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com