विज्ञापन

Panchayat Actress New Web Series: पंचायत की सीधी-साधी रिंकी बन गई लुटेरी दुल्हन, दूल्हों को बनाएगी अपना शिकार

Panchayat Actress New Web Series: एक्ट्रेस सन्विका पंचायत वेब सीरीज से घर-घर में खूब मशहूर हो चुकी हैं. इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है. लेकिन अब सन्विका लुटेरी दुल्हन बन गई हैं.

Panchayat Actress New Web Series: पंचायत की सीधी-साधी रिंकी बन गई लुटेरी दुल्हन, दूल्हों को बनाएगी अपना शिकार
Panchayat Actress New Web Series: पंचायत की रिंकी बनी लुटेरी दुल्हन

Panchayat Actress New Web Series: एक्ट्रेस सन्विका पंचायत वेब सीरीज से घर-घर में खूब मशहूर हो चुकी हैं. इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है. लेकिन अब सन्विका लुटेरी दुल्हन बन गई हैं. दरअसल हंगामा OTT अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज 'लुटेरी दुल्हन' लेकर आ रहा है. 19 मई 2026 को रिलीज हो रही इस सीरीज में सन्विका पूरी तरह नया और अलग लुक लेकर सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश के बैकड्रॉप पर बनी यह क्राइम ड्रामा सीरीज दूल्हों को लूटकर भागने वाली दुल्हनों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सीरीज की कहानी माया नाम की एक चतुर और रहस्यमयी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सन्विका ने निभाया है. 

माया दूल्हों को अपना शिकार बनाती है, उन्हें लूटती है और बिना कोई निशान छोड़े गायब हो जाती है. पुलिस हैरान है और केस सुलझ नहीं पा रहा. दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर संध्या यादव (जो कानून की रखवाली करती हैं) इस पूरे मामले में पैटर्न ढूंढने लगती हैं. दोनों ही महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ती हैं. यह कहानी सिर्फ अपराध की नहीं, बल्कि दो मजबूत महिलाओं की है जो पितृसत्तात्मक समाज में अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं.

सन्विका ने अपने इस रोल के बारे में बताया, “माया जैसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया. वह बहुत चालाक, तेज दिमाग वाली और हमेशा तीन कदम आगे सोचने वाली है. इसमें कोई स्टीरियोटाइप नहीं है. वह किसी खांचे में फिट नहीं होती. तैयारी के दौरान मैंने देखा कि उत्तर भारत में ऐसी कई घटनाएं सच में हो रही हैं. परिवार और दोस्तों के बीच भी इस पर चर्चा होती है. इसी रियल कनेक्शन की वजह से मुझे माया की सोच, उसकी मजबूरी और उसकी स्मार्टनेस को समझना आसान लगा. यह रोल मेरे लिए बहुत क्रिएटिव और आजाद महसूस कराने वाला रहा है.”

'लुटेरी दुल्हन' में धोखे, सस्पेंस, ऑब्सेशन और न्याय व आजादी की सीमा को लेकर रोचक मोड़ दिए गए हैं. सीरीज पहले एपिसोड से ही दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है. यह सीरीज सिर्फ हंगामा OTT पर ही नहीं, बल्कि टाटा प्ले बिंज, वॉचो, बीएसएनएल, प्लेबॉक्स टीवी, रेलवायर ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले और डोर टीवी पर भी उपलब्ध होगी.

सन्विका के फैंस और क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज खास होने वाली है. जहां एक तरफ माया कानून से खेल रही है, वहीं संध्या उसे पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं. दोनों किरदार दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेंगे कि सही क्या है और गलत क्या. 19 मई 2026 को हंगामा OTT पर 'लुटेरी दुल्हन' की शुरुआत हो रही है. अगर आप सस्पेंस, स्मार्ट किरदारों और तेज रफ्तार वाली कहानी पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com