विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2022

पलक मुच्छल की शादी की तस्वीरों ने किया फैन्स को कंफ्यूज, दूल्हे मिथुन को देख बोले- जाकिर खान से कर ली क्या !

पलक और मिथुन की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में कुछ लोगों को मिथुन को देखने के बाद पॉपुलर कॉमेडियन जाकिर खान याद आ गए हैं. 

पलक मुच्छल की शादी की तस्वीरों ने किया फैन्स को कंफ्यूज, दूल्हे मिथुन को देख बोले- जाकिर खान से कर ली क्या !
पलक मुच्छल की शादी की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कल यानी 6 नवंबर का दिन इतिहास बन गया. कल एक तरफ जहां आलिया-रणबीर एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने. वहीं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने जाने-माने म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा से शादी रचाई. पलक मुच्छल ने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है. पलक को आशिकी 2 फिल्म के गानों से खूब लोकप्रियता मिली थी. इसके बाद उन्होंने प्रेम रतन धन पायो का टाइटल ट्रैक भी गाया. जबकि मिथुन को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है. पलक और मिथुन की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में कुछ लोगों को मिथुन को देखने के बाद पॉपुलर कॉमेडियन जाकिर खान याद आ गए हैं. 

सोशल मीडिया पर पलक और मिथुन की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. हालांकि कुछ लोग मिथुन की तुलना कॉमेडियन जाकिर खान से करने लगे हैं. उनका मानना है कि तस्वीरों में मिथुन बिलकुल उन्हीं की तरह लग रहे हैं. आप देख सकते हैं कि घुंघराले बालों और लाल रंग के शादी के जोड़े में पलक काफी खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं मिथुन लाइट गोल्डन क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. लोग पलक-मिथुन की शादी की फोटोज पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

uqm7jna

3knqhkm8

qqfqprdo

770dbhvg

9mu60f4o

एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, "जाकिर खान से तो नहीं कर ली शादी?". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "जाकिर खान गोरा कैसे हो गया". वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, "पलक और मिथुन को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं". लोग दिल एमोजी बनाकर भी दोनों की तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palak Muchhal, Mithoon Sharma, Palak Muchhal Mithoon Sharma Wedding Photos, Zakir Khan, Comedian Zakir Khan, Mithoon Sharma Zakir Khan, Mithoon Sharma Look Alike, Palak Muchhal Instagram, Bollywood Wedding, Palak Muchhal Songs, Palak Muchhal Husband, Mithoon Songs 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com