विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2023

कंगना को थप्पड़ मारना चाहती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लोगों के आए मजेदार रिएक्शन, बोले- जितनी सिक्योरिटी में तुम्हारे पीएम...

हाल में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना के बयानों को लेकर उनकी आलोचना की. यहां तक की एक्ट्रेस ने कंगना को थप्पड़ मारने तक की बात कह दी.

कंगना को थप्पड़ मारना चाहती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लोगों के आए मजेदार रिएक्शन, बोले- जितनी सिक्योरिटी में तुम्हारे पीएम...
कंगना को थप्पड़ मारने की बात पर भड़के उनके फैंस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. वहीं उनके इन बयानों की वजह से बॉलीवुड में तो उनके कई दुश्मन हैं ही देश से बाहर भी उनके बयानों की चर्चा होने लगी है. हाल में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना के बयानों को लेकर उनकी आलोचना की. यहां तक की एक्ट्रेस ने कंगना को थप्पड़ मारने तक की बात कह दी. पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस का नाम नौशीन साह है.

वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन साह को एक चैट शो के दौरान कंगना के बारे में बातें करते देखा जा सकता है. जब शो का एंकर नौशीन से पूछता है कि वो कौन सा बॉलीवुड स्टार है, जिससे वह मिलना चाहती हैं तो वो कहती हैं कि वह कंगना रनौत से मिलना चाहेंगी. एंकर पूछता है कि ऐसा क्यों तो नौशीन कहती हैं कि वह कंगना को दो थप्पड़ लगाना चाहती हैं, क्योंकि वह बिना सोचे-समझे उनके देश के बारे में बातें करती हैं.

पाक एक्ट्रेस ने कंगना को दे डाली ये नसीहत

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘कभी मौका मिले तो मैं कंगना से मिलना चाहूंगी और उन्हें जो थप्पड़ मारेंगी. जिस तरह से वह मेरे देश के बारे में बात करती है, जिस तरह से पाक आर्मी के बारे में फिजूल की बातें कहती हैं, उनकी जुर्रत को सलाम है. नॉलेज तो उनकी जीरो है, लेकिन मुल्क के बारे में बात करनी है, वो भी किसी और के मुल्क के बारे में. तुम अपने मुल्क पर, अपनी एक्टिंग पर ध्यान दो, वो आपका काम है. आप अपनी एक्टिंग पर, अपने डायरेक्शन पर ध्यान दो. अपनी कंट्रोवर्सीज और अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान दो'.

कंगना के फैंस ने लगा दी क्लास

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कंगना के फैंस ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कंगना से बचकर रहने की सलाह दे दी. एक फैन ने लिखा, 'सामने भी मन आता कंगना के'. दूसरे ने लिखा, 'जितनी सिक्योरिटी तुम्हारे पीएम के साथ नहीं चलते होंगे, उससे ज्यादा उसके साथ चलते है, सोच भी मत लेना.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nausheen Shah, Kangana Ranaut, Pakistani Actress Nausheen Shah, Nausheen Shah On Kangana Ranaut, Nausheen Shah Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com