Humaira Asghar Ali Died: पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर अली (Humaira Asghar Ali Death) अपने ही फ्लैट में मृत पाई गई हैं. हुमैरा ने रियलिटी टीवी सीरीज तमाशा घर और पाकिस्तानी फिल्म जलेबी में भी काम किया था. वह 32 साल की थीं. अनुमान है कि उनकी मौत 3 हफ्ते पहले ही हो गई थी. पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) के अनुसार, अभिनेत्री अपनी मृत्यु के लगभग दो हफ्ते बाद मंगलवार को कराची के डिफेंस एरिया स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. हुमैरा असगर अली पिछले कुछ सालों से अपने अपार्टमेंट में अकेली रह रही थीं.
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर शोर मचाया. उनका शक तब और बढ़ गया जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अभिनेत्री को लंबे समय से नहीं देखा था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पड़ोसियों के फोन पर पहुंची पुलिस
पुलिस को सुबह करीब 3 बजे उनकी सोसाइटी के अन्य निवासियों का फोन आया, जिसके बाद वे हुमैरा असगर अली (Pakistani Actress Died) के घर गए. बार-बार बेल बजाने और दरवाजा पीटने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. अपार्टमेंट के अंदर जाने पर पुलिस ने उसे जमीन पर मृत पाया.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हुमैरा असगर अली (Humaira Asghar Ali Cause of Death) की मौत को स्वाभाविक मौत माना जा रहा है. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है. बाकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं