विज्ञापन

इस डायरेक्टर के लकी चार्म हैं अक्षय कुमार, एक साथ बनाई 6 फिल्में, सारी की सारी सुपरहिट, एक के सीक्वल ने बदली कार्तिक आर्यन की तकदीर

भारतीय सिनेमा का एक ऐसा भी डायरेक्टर है जो अक्षय कुमार को अपना लकी चार्म मानते हैं. दोनों ने एक साथ छह फिल्में की हैं और सारी सुपरहिट.

इस डायरेक्टर के लकी चार्म हैं अक्षय कुमार, एक साथ बनाई 6 फिल्में, सारी की सारी सुपरहिट, एक के सीक्वल ने बदली कार्तिक आर्यन की तकदीर
जानें अक्षय कुमार हैं किसके लकी चार्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी का सबसे मजेदार कम्बिनेशन एक बार फिर दर्शकों के लिए तैयार है. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'भूत बंगला (Bhooth Bangla)' की. इस हॉरर कॉमेडी के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में खुलासा किया कि जब भी उन्हें ह्यूमर की बात आती है, तो उनकी पहली पसंद हमेशा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ही रहते हैं. यह बयान उनकी भूत बंगला के संदर्भ में आया है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे भी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक साथ छह फिल्में बनाई हैं और ये सारी हिट रही हैं. आइए जानते हैं इस कॉम्बिनेशन का रिकॉर्ड...

यह भी पढ़ें: ओटीटी के सामने आमिर खान ने टेके घुटने, यूट्यूब के बाद अब इस ओटीटी पर रिलीज करेंगे ‘सितारे जमीन पर'

16 साल बाद होगी सुपरहिट जोड़ी की वापसी

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की यह जोड़ी पिछले 16 साल बाद एक साथ वापसी कर रही है. दोनों ने पहले कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जैसे हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला और खट्टा मीठा. इन फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया और आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. अब भूत बंगला में दोनों मिलकर हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश कर रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस वजह से हैं लकी चार्म

फिल्म की कहानी फैंटसी, फोकलोर और हॉरर कॉमेडी पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जबकि सपोर्टिंग कास्ट में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामीका गब्बी और असरानी हैं. अक्षय और तब्बू भी 26 साल बाद एक साथ नजर आएंगे. आखिरी बार दोनों को प्रियदर्शन की ही फिल्म हेरा फेरी (200) में देखा गया था. प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार उनके लिए ‘लकी चार्म' हैं. मानें भी क्यों नहीं, अक्षय कुमार को लेकर उन्होंने हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009) और खट्टा मीठा (2010) बनाई है. 

भूत बंगला की शूटिंग कहां हुई

फिल्म की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में हुई है. शुरू में 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म को बाद में 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया. प्रोड्यूसर्स में अक्षय कुमार के अलावा शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स शामिल है. प्रियदर्शन ने साफ कहा है कि फिलहाल इस फिल्म को फ्रैंचाइजी बनाने की कोई योजना नहीं है, बल्कि यह एक स्टैंडअलोन एंटरटेनर बनेगी.

अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन भूत बंगला को लेकर उन्हें भरोसा है कि यह उनकी कमबैक फिल्म साबित होगी. अब देखना यह है कि कौन किसके लिए लकी रहता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com