विज्ञापन

हेमा मालिनी जानती हैं तलपति विजय की जीत के बाद कौन बनेगा तमिलनाडु का सीएम? ट्वीट कर कही ये बात

हेमा मालिनी ने तमिलनाडु के नतीजे देखते हुए तलपति विजय को बधाई देने के लिए एक ट्वीट लिखा. इसमें हेमा ने तलपति के भावी सीएम होने की भी उम्मीद जताई.

हेमा मालिनी जानती हैं तलपति विजय की जीत के बाद कौन बनेगा तमिलनाडु का सीएम? ट्वीट कर कही ये बात
तलपति विजय को हेमा मालिनी ने दी बधाई
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में भाजपा की लगातार जीत अच्छे शासन का प्रमाण है, वहीं तमिलनाडु में द्रविड़ पार्टियों के लंबे वर्चस्व को चुनौती मिली है. हेमा मालिनी ने लिखा, “पुडुचेरी में भाजपा की एक और जीत अच्छे शासन की सफलता साबित करती है. वहीं तमिलनाडु की जनता ने कई दशकों से चले आ रहे द्रविड़ वर्चस्व से मुंह मोड़ लिया है. युवाओं ने भारी संख्या में नए सितारे जोसेफ विजय (थलापथी विजय) को वोट दिया. यह पूरी तरह एक ऐसी सुनामी थी जिसका किसी को अंदाजा नहीं था. यह राज्य को हिलाकर रख गई.”

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले तमिलनाडु में एम.जी.आर. और जयललिता जैसे फिल्मी हस्तियां मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. अब विजय भी उसी राह पर चल रहे हैं. हेमा ने लिखा, “मैं विजय को उनके नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं देती हूं. वे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं!”

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है. युवा वोटरों के भारी समर्थन ने इस जीत को खास बना दिया है. हेमा मालिनी का यह रिएक्शन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि वे खुद लंबे समय से भाजपा का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं. तलपति को केवल हेमा मालिनी नहीं साउथ एक्टर नानी, हिंदी फिल्मों के सितारे टाइगर श्रॉफ समेत तमाम सितारे बधाई दे चुके हैं. उनकी खास दोस्त तृषा कृष्णन तो उनसे मुलाकात करने के लिए सीधे घर पहुंच गई थीं.

यह भी पढ़ें: 80 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं तलपति विजय, खाने में पसंद है पर्सनल शेफ की ये डिश

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Hema Malini Instagram, Hema Malini BJP, BJP Candidates In Bengal Elections 2026, Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Party, Thalapathy Vijay TVK, Thalapathy Vijay Wife, Thalapathy Vijay Son, Thalapathy Vijay Trisha Krishnan, Thalapathy Vijay Tamilnadu, Thalapathy Vijay Wins BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com