विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

Padman: ‘पगले सुपरहीरो’ बनकर आए हैं अक्षय कुमार, 'टॉयलेट' के बाद महिलाओं के लिए करेंगे ये काम

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार कॉटन के ढेर पर खड़े हैं

Padman: ‘पगले सुपरहीरो’ बनकर आए हैं अक्षय कुमार, 'टॉयलेट' के बाद महिलाओं के लिए करेंगे ये काम
'पैडमैन' में अक्षय कुमार
  • ट्विंकल के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है
  • सैनिटरी मैन का किरदार निभा रहे हैं अक्षय
  • आर. बाल्की हैं फिल्म के डायरेक्टर
नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार कॉटन के ढेर पर खड़े हैं और पंचलाइन दी गई हैः सुपरहीरो है ये पगला. अक्षय कुमार की 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर बेस्ड फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था. ‘पैडमैन’ का डायरेक्शन आर. बाल्‍की कर रहे हैं. खास यह कि ‘पैडमैन’ ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है.  यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ इस तरह जुड़ेंगे.

Video: अक्षय कुमार ने महिलाओं को बताया खुद की सुरक्षा कैसे करें



Padman First Look: राधिका आप्‍टे और सोनम कपूर के साथ अलग-अलग अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

सूत्र बताते हैं कि मिसेज फनीबोन्स के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने उपन्यास के 10 चैप्टर लिख लिए थे. जब वे अपने कॉलम के लिए रिसर्च कर रही थीं उस समय उन्हें अरुणाचलम की कहानी के बारे में पता चला. उन्होंने अपने नॉवेल को छोड़कर सैनिटरी मैन की स्टोरी पर काम शुरू कर दिया. ट्विंकल खन्ना इसे लेकर एक छोटी फिल्म बनाना चाहती थीं लेकिन अक्षय और बाल्की ने इसे बड़ी फिल्म बनाने का फैसला लिया. 'पैडमैन' 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी.
 

अक्षय कुमार का खुलासा- इस मामले में मुझसे एकदम अलग हैं ट्विंकल खन्ना

महावारी जैसे विषय से पहले अक्षय इस साल शौचालय की समस्‍या जैसे विषय पर फिल्‍म लेकर आ चुके हैं. अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसी साल रिलीज हुई थी और हिट रही थी. इस फिल्‍म में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर नजर आई थीं. अगले साल अक्षय कुमार,  रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आने वाले हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों खबरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar Padman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com