अगर आपको भी कोरियन ड्रामा पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर आई ये लिमिटेड सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी. वहीं अगर आपने अभी तक कोरियन ड्रामा के बारे में सुना है लेकिन बहुत लंबे समय से उनको देखने का प्लान कर रहे हैं और देख नहीं पाए हैं तो शुरूआत करने के लिए ये सीरीज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी. ये कोरियन सीरीज नेटफ्लिक्स पर जब से आई है तब से ट्रेंड कर रही है और लगातार कई दिनों से तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. तो चलिए जानते हैं इस ड्रामा सीरीज का नाम और इसकी कहानी, जिसने इसे लोगों की पसंद बनाए रखा है.
नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड
हम बात कर रहे हैं कोरियन ड्रामा ' Our Sticky Love' की, जिसमें आपको हर एपिसोड में एक अलग ही डर, सस्पेंस और कंफ्यूजन देखने को मिलेगा. इसके साथ ही इसमें कई सारे रोमांटिक और क्यूट सीन भी हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. ये कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक वकील होती है और एक अपराधी का खुलासा करने के चलते उसके साथ ऐसा कुछ होता है कि वो अपना याद्दाश्त खो देती है. यहीं से शुरू होती है इसकी पूरी कहानी. इस फिल्म की खास बात है कि इसमें इमोशनल सीन, डायलॉग्स और परिवार की एकजुटता जो इसे दर्शकों से जोड़े रखती है. नेटफ्लिक्स पर ये 7 अगस्त को स्ट्रीम हुई थी तब से ये लगातार ट्रेंड कर रही है.
IMDB पर मिली 7.5 रेटिंग
इस कोरियन ड्रामा सीरिज को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है. एक बॉक्सर जो अपने परिवार के लिए गुंडा बनता है. फिर एक लड़की को बचाने के लिए वो सही रास्ते पर आता है और उसका परिवार एक अंजान लड़की की मदद के लिए आगे आता है. सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव ही उस लड़की की मदद करता है. उसकी जान बचाने के लिए पूरा गांव एक हो जाता है. इसी तरह से ये कहानी आगे बढ़ती है. इस सीरीज में आपको प्यार, नफरत, परिवार और रोमांस सभी देखने को मिलता है.
क्या है Our Sticky Love की कहानी
सीरीज की कहानी एक लड़की जिसका नाम गो यून-से के आस-पास घूमती है जो एक सरकारी वकील हैं. गो यून- से एक बड़े अपराधी गिरोह की जांच कर रही होती हैं. इसी दौरान उनके साथ एक हादसा हो जाता है, जिससे उनकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद उनकी मुलाकात जांग ताए-हा से होती है, जो कभी बॉक्सिंग चैंपियन था, लेकिन अब एक छोटे शहर में कोचिंग देने के साथ-साथ गैंग से भी जुड़ा हुआ है.
ताए-हा, यून-से को देखते ही पहचान जाता है कि वह उसकी पहली मोहब्बत है, लेकिन यून-से उसे बिल्कुल नहीं पहचान पाती. उसकी सुरक्षा के लिए ताए-हा खुद को उसका बॉयफ्रेंड बताता है. इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगते हैं, यहीं से उनकी जिंदगी में प्यार, सीक्रेट और कई नए मोड़ आने शुरू हो जाते हैं. गैंग वालों से यून-से को बचाना और दूसरे शहर में भेजना ही ताए-हा की मकसद बन जाता है. जिसमें उसका परिवार और उसके गांव के लोग भी उसकी मदद करते हैं. इस तरह से कहानी आगे बढ़ती है.
इस सीरीज में कुल 12 एपिसोड हैं. हर एपिसोड में आपको कुछ अलग और इंट्रेस्टिंग ही देखने को मिलेगा. हर समय लगेगा की क्या यूम-से की याद्दाश्त वापस आ गई. क्या गैंग को उसका पता लग गया. आखिर में क्या होगा, ये जानने के लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं