विज्ञापन

11 सितंबर को क्यों हनुमान अंश वर्ल्डवाइड हो रही रिलीज, नीम करौली बाबा से जुड़ा है कनेक्शन

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश के लिए 11 सितंबर बेहद खास है, जिसके चलते मेकर्स वर्ल्डवाइड फिल्म को रिलीज कर रहे हैं. 

11 सितंबर को क्यों हनुमान अंश वर्ल्डवाइड हो रही रिलीज, नीम करौली बाबा से जुड़ा है कनेक्शन
11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी नीम करौली बाबा पर बनी हनुमान अंश
नई दिल्ली:

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है. वहीं अब फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन मेकर्स ने 11 सितंबर का दिन ही क्यों चुना. इसका कारण नीम करौली बाबा के भक्त जरुर जानते होंगे. लेकिन क्या आपको बता है कि हनुमान अंश के लिए यह दिन खास क्यों है. दरअसल, 11 सितंबर को नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि मनाई जाती है. कहा जाता है कि हर साल इस खास दिन पर उनके भक्त कैंची धाम (नैनीताल), वृंदावन आश्रम और मंदिरों में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा करते हैं. 

हनुमान अंश की वर्ल्डवाइड रिलीज

Latest and Breaking News on NDTV

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दो करोड़ के बजट में 156.41 करोड़ पहुंच चुका है, जिसके बाद अब 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी जिम्मेदारी कांतारा पार्ट 1 और केजीएफ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले होम्बले फिल्म्स ने ली है. हेमा मालिनी, वरुण धवन और वीरेंद्र सहवाग जैसे सितारों ने हनुमान अंश की तारीफ की थी और फिल्म देखने की गुजारिश की थी. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के 100  बेहतरीन साउंडट्रैक में 1976 की इस फिल्म के 10 गाने, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन ने दी आवाज

 हनुमान अंश की कहानी

'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित एक आध्यात्मिक सफर को दिखाती है. कहानी की शुरुआत भोसले नामक एक किरदार से होती है, जो अपने पोते को नीम करौली बाबा के बारे में बताता है. इसके बाद कहानी आजादी से पहले के दौर में पहुंचती है जब भोसले एक क्रांतिकारी के रूप में सक्रिय होता है. फिल्म में दिखाया गया है कि उस मुश्किल समय में बाबा उसकी रक्षा करते हैं और यहीं से उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं की कहानी आगे बढ़ती है. 

फिल्म आगे लक्ष्मी नारायण के बचपन में पहुंचती है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. मां के निधन के बाद बालक लक्ष्मी नारायण दुखी होकर भगवान की तलाश में निकल जाता है, ताकि वह उनसे मां को वापस मांग सके. इसी तलाश में वह घर छोड़ देता है और मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों से गुजरते हुए एक लंबी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करता है. धीरे-धीरे उसकी यह निजी तलाश एक बड़े जीवन दर्शन का रूप ले लेती है. भूखे को खाना खिलाना, जरूरतमंद की मदद करना, लोगों से बिना किसी भेदभाव के प्यार करना और निस्वार्थ सेवा करना उसके जीवन का आधार बन जाता है. फिल्म इन्हीं भावनाओं के जरिए नीम करौली बाबा के जीवन और उनके विचारों को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है.  

ये भी पढ़ें- कौन हैं हनुमान अंश की त्रिदेवियां, जिन्होंने नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को किया प्रोड्यूस, एक तो है 21 साल की अर्थशास्त्र की स्टूडेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem Karoli Baba, Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Worldwide Release, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com