बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद के मौके पर अपने घर पर शानदार पार्टी थ्रो की. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शिरकत करते हुए नजर आए. पार्टी में भाईजान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस, शहनाज गिल, और कंगना रनौत जैसे कई स्टार्स मौजूद रहे. हालांकि जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मौजूद हों वहां सबकी नजरें सिर्फ उन पर टिकी होना लाजमी है. ईद की पार्टी में भी भाईजान ने महफिल लूट ली. उनके साथ लाइमलाइट में नजर आईं बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस. सोशल मीडिया पर सलमान और जैकलीन का पोज़ देते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
ईद की पार्टी में सलमान और जैकलीन दिखे साथ
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. ऑफस्क्रीन भी भाईजान और जैकलीन की बॉन्डिंग गजब की है और ये हम कई मौकों पर देख भी चुके हैं. हाल ही में दोनों का एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के घर हुई ईद की शानदार पार्टी का है. इस पार्टी में वैसे तो कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में नजर आए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान. वीडियो में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस फैंस साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस अपने दोनों पसंदीदा सितारों को देख कर उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं. ऐसे में सबसे पहले सलमान जैकलीन को बुलाकर उनका हाथ पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर फैंस को इकट्ठा कर पोज़ देते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं.
फैंस बोले-सलमान बिल्कुल सलीम खान जैसे लग रहे हैं
वीडियो में दोनों को साथ देख कर फैंस बेहद खुश हो रहे. हालांकि फैंस को भाईजान का अलग अंदाज भी बेहद पसंद आ रहा है. सलमान पार्टी में रिप्ड जींस और ब्लैक शर्ट पहने हुए हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं वहीं जैकलीन क्रीम कलर की ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के बहुत ही शानदार रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं