विज्ञापन

'घूसखोर पंडत' के बाद अब 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद, जानें क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: बीते दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडत अपने नाम की वजह से विवादों में आ गई थी. इस पर पंडित समाज ने नाराजगी जाहिर की थी. वहीं अब यादव समाज एक फिल्म को लेकर गुस्सा हो गया है.

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: घूसखोर पंडत के बाद अब आ गई 'यादव जी की लव स्टोरी'

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: बीते दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडत अपने नाम की वजह से विवादों में आ गई थी. इस पर पंडित समाज ने नाराजगी जाहिर की थी. वहीं अब यादव समाज एक फिल्म को लेकर गुस्सा हो गया है. इस फिल्म का नाम 'यादव जी की लव स्टोरी' है. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यादव समाज के लोगों में इस फिल्म की कहानी से भारी नाराजगी है. यह विवाद हाल ही में 'घूसखोर पंडत' फिल्म के विरोध के बाद सामने आया है.

ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 के हिट होने के बावजूद रणवीर सिंह और यश की फिल्म से डरे सनी देओल, धुरंधर 2 के साथ नहीं करेंगे रिलीज अपनी फिल्म

क्यों हो रहा है फिल्म का विवाद

फिल्म में यादव समाज की एक बेटी और मुस्लिम युवक के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है. यादव समाज का कहना है कि इससे उनकी छवि खराब हो रही है और भावनाओं का अपमान हुआ है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का नाम और कहानी खास तौर पर यादव समाज को निशाना बनाती है. धनारी थाना क्षेत्र में यादव समाज के लोगों ने सिनेमा हॉल चलाने वालों को सख्त अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग तुरंत नहीं रोकी गई, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. वे किसी भी हालत में अपने इलाके में इस फिल्म को चलने नहीं देंगे. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की.

यादव समाज हुआ नाराज

यादव समाज ने धनारी पुलिस थाने में फिल्म के निर्माता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि फिल्म से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज कर निर्माता और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी एक्शन की मांग की है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जांच शुरू हो गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yadav Ji Ki Love Story, Ghooskhor Pandat, Film Yadav Ji Ki Love Story, Yadav Ji Ki Love Story Controversy, Film Ghooskhor Pandat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com