राजपाल यादव बीते दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजरे. उन्हें कर्ज से बाहर निकालने के लिए मदद के कई हाथ आगे आए. फिलहाल राजपाल जेल से बाहर हैं और एक बार फिर काम पर लौट आए हैं. इसके साथ ही अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताया. वह वापस नॉर्मल लाइफ में अपने काम और परिवार के पास लौट आए हैं. उनकी जिंदगी तीन प्यारी सी बेटियों की मुस्कान से गुलजार है. बॉलीवुड में अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग से पहचान बनाने वाले राजपाल यादव पर्दे पर भले ही लोगों को खूब हंसाते हों. लेकिन असल जिंदगी में वो एक बेहद जिम्मेदार और परिवार से जुड़े इंसान हैं. वो अक्सर अपनी बेटियों के साथ अपने फोटो वीडियोज भी शेयर करते हैं. जिसमें पापा बेटी की खास बॉन्डिंग साफ दिखती है. खासतौर से उनकी छोटी बेटी के साथ.
क्यूटनेस में सब पर भारी
राजपाल यादव की सबसे छोटी बेटी रेहांशी का जन्म 2018 में हुआ था. रेहांशी को राजपाल यादव प्यार से रेहू बुलाते हैं. अक्सर राजपाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेहांशी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इन फोटोज में रेहांशी की स्माइल दिल जीत लेने वाली होती है. उनकी क्यूटनेस देख उन्हें प्यार करने का मन करता है और मासूमियत देख दुआएं अपने आप ही निकलने लगती हैं. रेहांशी वाकई इतनी प्यारी हैं कि आप बजरंगी भाई जान की छोटी सी मुन्नी को भी भूल जाएं.
लाइमलाइट से दूर रहती हैं बाकी बेटियां
रेहांशी की बड़ी बहन हर्षिता को घर में हनी कहा जाता है. वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं. राजपाल और राधा अपनी दोनों बेटियों को लाइमलाइट से दूर रखकर एक नॉर्मल और सिक्योर माहौल देना चाहते हैं. राजपाल की बड़ी बेटी ज्योति उनके पहली शादी से हैं. ज्योति अब शादीशुदा हैं और अपनी अलग जिंदगी में खुश हैं. राजपाल यादव के लिए उनकी तीनों बेटियां ही उनकी असली दुनिया हैं और वह हर मंच पर यह बात गर्व से कहते हैं कि एक पिता के रूप में वही उनकी सबसे बड़ी पहचान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं