विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2022

काजोल की बेटी ग्रीस में कर रही हैं वेकेशन एंजॉय, सनसेट सीन के साथ हाथ में ग्लास पकड़े दिखा न्यासा का स्टनिंग लुक

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन फन लविंग गर्ल हैं और आए दिन दुनिया के अलग अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करती रहती हैं. उनके करीबी दोस्त ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रीस के मायकोनोस में अपनी छुट्टियों की नई तस्वीरें शेयर की हैं.

काजोल की बेटी ग्रीस में कर रही हैं वेकेशन एंजॉय, सनसेट सीन के साथ हाथ में ग्लास पकड़े दिखा न्यासा का स्टनिंग लुक
काजोल की बेटी ग्रीस में कर रही हैं वेकेशन एंजॉय
नई दिल्ली:

काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgan)  की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) फन लविंग गर्ल हैं और आए दिन दुनिया के अलग अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करती रहती हैं. उनके करीबी दोस्त ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रीस के मायकोनोस में अपनी छुट्टियों की नई तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में न्यासा को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते और समुद्र तट पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है. एक तस्वीर में न्यासा सूर्यास्त का आनंद लेते हुए हाथ में ग्लास पकड़े हुए दिखाई दे रही है. ओरहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई फोटोज शेयर की हैं. इसे कैप्शन दिया, "स्पेगेटी डिनर.  मेरी सबसे अच्छी लड़की न्यासा देवगन और अब तक का सबसे अच्छा दृश्य."

1ufl9oo8

 अन्य तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्तों के साथ ब्लैक ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस महीने की शुरुआत में  न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ स्पेन में वेकेशन एंजॉय करती दिखीं. उनके दो करीबी दोस्तों ओरहान और वेदांत महाजन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं. 

3nkkdang

स्पेन से पहले न्यासा देवगन नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम में थीं, जहां उनकी मुलाकात वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल और जान्हवी कपूर से हुई. वरुण और जान्हवी एम्स्टर्डम में शूटिंग कर रहे थे. जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें न्यासा और ओरहान के साथ नजर आईं. 

vald8gg8

ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. और इसे कैप्शन दिया, "जब आप बहुत थके हुए महसूस करते हैं लेकिन आप सो नहीं सकते". न्यासा देवगन काजोल और अजय देवगन की सबसे बड़ी बेटी हैं. उनका एक छोटा भाई युग है. 
 

ये भी देखें :

VIDEO:  अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nysa Devgan, Nysa Devgan And Jhanvi Kapoor, Nysa Devgan Dance Video, Nysa Devgan Greece Photo, Nysa Devgan Greece Vacation, Kajol Daughter Nysa Devgan, Ajay Devgan Daughter Nysa Devgan, Nysa Devgan Viral Photo, Nysa Devgan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com