तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म जेलर 2 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि रजनीकांत की इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे. हालांकि बाद में यह सिर्फ अफवाह निकली, लेकिन अब जेलर 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रजनीकांत की इस फिल्म भले शाहरुख खान नजर ना आएंगे, लेकिन बॉलीवुड का एक सुपरस्टार जरूर नजर आएगा. इस सुपरस्टार का नाम ऋतिक रोशन है.
फिल्म शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन
फिल्म जेलर में ऋतिक रोशन अहम किरदार निभाने जा रहे हैं. यह खबर फिल्म प्रेमियों के लिए रोमांचक है. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने सीन्स की शूटिंग करेंगे. उनका रोल सिर्फ छोटा-सा कैमियो नहीं है. जेलर 2 की कहानी में एक खास मोड़ पर उनका किरदार रजनीकांत के किरदार की मदद करेगा. प्रोडक्शन टीम ऋतिक के लिए पूरी तरह नया लुक तैयार कर रही है. शूटिंग से पहले लुक टेस्ट भी होंगे.
40 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं
खास बात यह है कि रजनीकांत और ऋतिक रोशन की यह जोड़ी नई नहीं है. साल 1986 में ऋतिक रोशन ने बचपन में रजनीकांत के साथ फिल्म भगवान दादा में काम किया था. उस वक्त ऋतिक रजनीकांत के बेटे का रोल निभा रहे थे. अब करीब 40 साल बाद दोनों फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. यह फैंस के लिए बेहद खास पल होगा.
पैन-इंडिया धमाका बन रही है फिल्म
नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही जेलर 2 सन पिक्चर्स की फिल्म है. इसमें रजनीकांत के अलावा कई बड़े नाम हैं. मोहनलाल, शिव राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और एसजे सूर्या जैसे कलाकार फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं