विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

नोरा फतेही बनीं शेफ, आग में डिश बनाती आईं नजर- देखें वायरल Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही बनीं शेफ, आग में डिश बनाती आईं नजर- देखें वायरल Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • शेफ बनकर आग में बनाई डिश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बेहतरीन डांस के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, इन दिनों एक्ट्रेस नई कला में अपना हाथ आजमा रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) इन दिनों शेफ की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही शेफ के साथ आग में डिश बनाती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका एक्साइटमेंट भी साफ तौर पर देखा जा सकता है. 

वीडियो में नोरा (Nora Fatehi) अलग-अलग तरह की डिश बनाती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह फ्लिप बिल्कुल पोइंट पर था. थैंक्यू इस प्यारे सरप्राइज और इतनी अच्छी खातिरदारी के लिए." नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था. नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Becomes Chef, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com