विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

नोरा फतेही मुंबई की बारिश में फोटोग्राफर्स को कुछ इस अंदाज में पोज देती आईं नजर, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई की बारिश (Mumbai Rains) में पोज देती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही मुंबई की बारिश में फोटोग्राफर्स को कुछ इस अंदाज में पोज देती आईं नजर, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही मुंबई की बारिश में इंजॉय करती आईं नजर
  • हाथ में छाता लिए फोटोग्राफर्स को दिए पोज
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा ही अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस को लाखों दीवाने हैं. लेकिन हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई की बारिश में हाथ में छाता लिए फोटोग्राफर्स को पोज दे रही हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के वीडियो में स्टाइलिश अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है. नोरा के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. 

बता दें, इस कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) जैसी बीमारी के बीच ज्यादातर सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं. केवल जरूरत पड़ने पर ही वह घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह पुराना वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही व्हाइट प्रिंटिड आउटफिट में नजर आ रही हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Gives Pose To Photographers, Nora Fatehi In Mumbai Rains, Mumbai Rains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com