विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

नोरा फतेही ने 'दिलबर' सॉन्ग पर जब पहली बार दी थी स्टेज परफॉर्मेंस, थ्रोबैक Video हुआ वायरल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस 'दिलबर' गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने 'दिलबर' सॉन्ग पर जब पहली बार दी थी स्टेज परफॉर्मेंस, थ्रोबैक Video हुआ वायरल
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • जब पहले बार 'दिलबर' सॉन्ग पर दी थी एक्ट्रेस ने स्टेज परफॉर्मेंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में अपनी जर्नी 2014 में फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ़ सुन्दरबन्स' से शुरू की थी. नोरा की दीवानगी उनके फैंस में इतनी है कि इन्स्टाग्राम पर अब उनके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. वहीं, हाल ही में नोरा फतेही ने इस मौके पर अपने स्टेज परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया है. इस गाने में एक्ट्रेस अपने सुपरहिट सॉन्ग 'दिलबर' पर पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेली डांसिंग और मूव्स से वहां बैठे सभी सेलेब्रिटीज के होश उड़ा रही हैं.  

नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) इस वीडियो में व्हाइट कलर का आउटफिट पहने स्टेज पर तहलका मचा रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिलबर पहली बार स्टेज पर. शुक्रिया फैन्स और ऑडियन्स मुझे बढ़ावा देने के लिए और मेरे साथ सेलिब्रेट करने के लिए. 4 जुलाई मेरे लिए वह ऑइकोनिक दिन है, जिसने मुझे ग्लोबली बॉलीवुड, सिनेमा और यूट्यूब में एक प्लेटफॉर्म दिया. विभिन्नता बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस दिन मेरे लिए कई सारे दरबाजे खुले थे. एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं अपनी जिंदगी में 4 जुलाई जैसे दिन के लिए बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी. यह मेरे लिए सपने सच होने जैसा था और मेरे साथ कई लोगों के लिए भी."

नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं. नोरा को उनकी आगामी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ देखने के लिए सभी उत्साहित है और हमेशा की तरह एक नए मजेदार वीडियो के लिए बहुत उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi First Performance On Dilbar Song, Dilbar Song, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com