विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2022

नोरा फतेही के साथ उनकी छोटी फैन ने IIFA के स्टेज पर मचाई धूम, किया ऐसा डांस कि फीकी पड़ गईं एक्ट्रेस- VIDEO वायरल 

नोरा फतेही का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमे वे अपनी नन्ही फैन के साथ आईफा के स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

नोरा फतेही के साथ उनकी छोटी फैन ने IIFA के स्टेज पर मचाई धूम, किया ऐसा डांस कि फीकी पड़ गईं एक्ट्रेस- VIDEO वायरल 
नोरा फतेही ने फैन के साथ किया डांस
नई दिल्ली:

नोरा फतेही बॉलीवुड की एक मशहूर डांसर हैं और उनके जैसा डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है. नोरा टफ से टफ डांस स्टेप्स इतनी आसानी से कर लेती हैं, जिसके बारे में आम लोग सोच भी नहीं सकते. नोरा को बच्चे से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी दुनियाभर में हैं. नोरा फतेही का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमे वे अपनी नन्ही फैन के साथ आईफा के स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में बच्ची जिस तरह से नोरा के गानों पर डांस कर रही है, उसे देख फैन्स हैरान हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

इस वीडियो को आईफा के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में नोरा स्टेज पर बताती हैं कि कशवी उनकी फैन हैं, जिसके बाद वे छोटी बच्ची को स्टेज पर बुलाकर उसके साथ डांस परफॉरमेंस भी देती हैं. वीडियो में तमन्ना भाटिया, कृति सेनन, अर्जुन रामपाल, शाहिद कपूर भी देखे जा सकते हैं, जो नोरा की फैन को देखकर बड़े ही खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में नोरा की नन्ही फैन कशवी कुछ इस तरह डांस करती हैं कि लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. लोग इस वीडियो को देखने के बाद नोरा को छोड़ कशवी के डांस की तारीफ कर रहे हैं. 

इसके बाद नोरा फतेही अपने बाकी हिट्स गाने पर शानदार परफॉरमेंस देती हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "नोरा की फैन कितनी क्यूट है". तो एक अन्य ने लिखा है, "बच्ची ने नोरा से ज्यादा अच्छा डांस किया है". तो वहीं कुछ लोग नोरा को डांसिंग क्वीन भी बुला रहे हैं. कुल मिलाकर नोरा का यह वायरल हो रहा वीडियो उनके चाहने वालों को खूब भा रहा है. 

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आए नज़र


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Viral Video, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Iifa 2022, Nora Fatehi Dance With Fan, Kashvi Majmundar, Nora Fatehi With Kashvi Majmundar, Iifa 2022 Nora Fatehi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com