विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2019

नोरा फतेही ने यूं झूमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Viral Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फिर एक बार अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है. नोरा फतेही का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही ने यूं झूमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Viral Video
Viral Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने डांस से मचाया धमाल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • वीडियो में नोरा फतेही ने डांस से मचाया तहलका
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस से हमेशा ही धमाल मचाती नजर आई हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो वायरल होता रहता है. बैली डांस (Belly Dance) से खास पहचान बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर धूम मचाए हुए है. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और देखते ही देखते यह डांस वीडियो वायरल हो गया. नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को साढ़े सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ डांस का जलवा बिखेर रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहनी न्यूजपेपर ड्रेस, सोशल मीडिया पर बना मजाक तो कर डाला ये काम

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो बीते दिनों भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने बैली डांस से तहलका मचा दिया था. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इससे पहले फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सॉन्ग 'दिलबर' (Dilbar) पर अपने बेली डांस  से सबको चकित कर दिया था. उनका यह डांस वीडियो यूट्टूब (YouTube) सबसे ज्यादा सर्च किए गए वीडियो में शामिल था.  नोरा फतेही  इन दिनों बॉलीवुड में भी छाई हुई हैं. नोरा फतेही न सिर्फ अपने डांस नंबर्स से दिल जीत रही हैं, बल्कि आने वाले समय में वे कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. 

नेहा कक्कड़ ने पूछा 'क्या खाएगा' तो जवाब मिला 'तुझे खाऊंगा' और फिर...देखें Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इंडो-कैनेडियन मूल की हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड फिल्म 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से करियर की शुरुआत की थी. वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आ चुकी हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बाहुबली और 'बिग बॉस-9' (Bigg Boss 9) से सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि बिग बॉस-9 में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी. पर वे 3 हफ्ते के बाद ही बिग बॉस से बाहर हो गई थीं. बॉलीवुड में इन दिनों नोरा फतेही की जबरदस्त डिमांड है.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com