विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

नोरा फतेही ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, Video में शख्स के साथ रोमांटिक डांस करती आईं नजर

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, Video में शख्स के साथ रोमांटिक डांस करती आईं नजर
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर तहलका मचाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर एक शख्स के साथ रोमांटिक परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. 


वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) शख्स के साथ 'चुरा के दिल मेरा (Chura Ke Dil Mera Song)' पर रोमांटिक डांस कर रही हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही के डांस मूव्स और अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में नोरा ने व्हाइट कलर का शॉर्ट टॉप पहना हुआ है, साथ ही डेनिम जीन्स उन पर काफी जच रही है. नोहा फतेही के इस रोमांटिक डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने डांस से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दिलबर से लेकर साकी साकी तक हर गाने में नोरा फतेही का अलग ही अंदाज देखने को मिला है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Viral Video, Nora Fatehi Dance On Chura Ke Dil Mera Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height