विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

नोरा फतेही ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर किया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में नोरा 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर किया जबरदस्त डांस, Video हुआ वायरल
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'दिलबर (Dilbar Song)' के अरेबिक वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं. नोरा फेतही का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 


एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने डांस से चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दिलबर से लेकर साकी साकी तक हर गाने में नोरा फतेही का अलग ही अंदाज देखने को मिला है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com