विज्ञापन
This Article is From May 10, 2023

इंडिया के बाद अब मोरक्को में भी नोरा फेतही ने गाड़े झंडे, हासिल की ये बड़ी कामयाबी

नोरा फतेही भले विदेशी हों, लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है. वह अपने डांस से लाखों दिलों के जीत चुकी हैं. यही वजह है कि नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है.

इंडिया के बाद अब मोरक्को में भी नोरा फेतही ने गाड़े झंडे, हासिल की ये बड़ी कामयाबी
नोरा फतेही मोरक्को में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार बनी
नई दिल्ली:

नोरा फतेही भले विदेशी हों, लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है. वह अपने डांस से लाखों दिलों के जीत चुकी हैं. यही वजह है कि नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. इंडिया में लोगों का दिल जीतने के बाद अब बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने मोरोक्को भी में बड़ी कामयाबी हासिल की है. हाल ही में मोरक्को की एक सोशल मीडिया एजेंसी ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मोरक्को के स्टार्स की लिस्ट जारी की और इस लिस्ट में नोरा फतेही सबसे ऊपर हैं. सोशल मीडिया पर लगभग 4.49 करोड़  फॉलोअर्स के साथ नोरा फतेही टॉप पर रही हैं. 

हाल ही में जारी मीडिया लिस्ट के अनुसार, नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मोरक्को में जन्में सितारों में से एक होने की लिस्ट को हासिल किया है. लिस्ट मोरक्को स्थित मीडिया एजेंसी द्वारा जारी की गई थी, और हमारी बी-टाउन अभिनेत्री ने हमें निश्चित रूप से गौरवान्वित किया है. नोरा के सूची में शीर्ष पर होने के बारे में अधिक जानकारी देते हुए यह भी पता चला है कि नोरा को वास्तव में कुछ जानी-मानी हस्तियं भी फॉलो कर रही हैं. फ्रेंच मोंटाना और पेशेवर फुटबॉलर अचरफ हकीमी नोरा को फॉलो करते हैं. 

 
नोरा फतेही उनमें से हैं जो एक साथ कई भूमिकाएं निभाती हैं. वह एक शानदार एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी टीवी शो की प्रसिद्ध जज हैं. इतना ही नहीं, बल्कि फतेही 'झलक दिखला जा 9' और 'बिग बॉस 9' जैसे कुछ रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं. बिग बॉस 9 में नोरा फतेही को चुलबुली और खुशमिजाज होने के लिए पसंद किया गया था.

इस बीच, झलक दिखला जा 9 में उन्होंने शानदार ढंग से विभिन्न डांस फॉर्म्स से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा, लोगों ने नोरा फतेही के कुछ प्रसिद्ध डांस नंबरों जैसे साकी साकी, नाच मेरी रानी, एक तो कम जिंदगानी भी खूब पॉपुलर हुए हैं. नोरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, जिसमें वह हमें अपने लाइफस्टाइल के बारे में बताती रहती हैं. खैर, नोरा फतेही ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मोरक्को के सितारों में से एक बनकर अपनी छाप छोड़ी है.

दिशा पटानी, मौनी रॉय, सुज़ैन-अर्सलान को अंशुल गर्ग के बर्थडे पार्टी में किया गया स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Actress Nora Fatehi, Nora Fatehi Fan Following, Nora Fatehi Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com