निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के गाने और फिल्में दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 साल की शादी फिर भी निरहुआ को प्यार नहीं हुआ. यह हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद डिजिटल कमेंटरी नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है. वहीं उन्होंने बताया कि उनकी मर्जी के बिना माता-पिता ने उनकी शादी कर दी थी, जिससे सीखकर उन्होंने अपने बच्चों के साथ ऐसा ना करने की बात कही. वहीं बताया कि उन्हें वाइफ से प्यार नहीं हुआ.
माता-पिता ने जबरन कराई थी शादी
निरहुआ ने कहा, मैं उस समय जीवन में कुछ हासिल करना चाहता था. आगे बढ़ना चाहता था. लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया. इसका मलाल मुझे हो गया था क्योंकि जीवनसाथी वो होता है, जिससे आप प्यार करें. लेकिन मेरे साथ नहीं हो पाया. परिवार ने शादी तय कर दी और वह रिश्ता निभाना पड़ा. वहीं एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को भी यह बात बताई है.
निरहुआ देंगे बच्चों को देंगे आजादी
आगे एक्टर ने कहा, मुझे कभी प्यार नहीं हो पाया. ये बात मैंने अपनी पत्नी से भी कही है. जब मां बाप ने फैसला लिया तो अब उस रिश्ते की जिम्मेदारी भी निभाना उनका फर्ज है. मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्यों को निभा रहा हूं. लेकिन मैं अपने बच्चों के साथ वैसा नहीं करूंगा जैसा मेरे साथ हुआ. मैं अपने बच्चों को मर्जी से शादी करने की आजादी दूंगा. मैं उन्हें यह कभी नहीं कहूंगा कि तुम्हें ऐसे करना है या ऐसे ही करना है.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि निरहुआ ने 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिसके बाद कपल के 3 बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं. सुपरस्टार के बच्चे और पत्नी लाइमलाइट से दूर रहते हैं. जबकि कई बार आम्रपाली दुबे से निरहुआ का नाम जुड़ा है.
ये भी पढ़ें- जो ना कर सके सनी देओल, बॉबी देओल वो कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, हासिल की 'मुर्गा ट्रॉफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं