विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2018

'बाहुबली' के तीसरे पार्ट के लिए हो जाए तैयार, शिवगामी और कटप्पा के Netflix पर खुलेंगे सारे राज

बाहुबली (Baahubali) के प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य को देखने का मौका मिल सकता है.

'बाहुबली' के तीसरे पार्ट के लिए हो जाए तैयार, शिवगामी और कटप्पा के Netflix पर खुलेंगे सारे राज
'बाहुबली' के तीसरे पार्ट के लिए हो जाइए तैयार
  • नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी बाहुबली प्रीक्वल
  • कुछ ऐसी होगी शानदार कहानी
  • आएगी इसकी दो सीरीज
नई दिल्ली: बाहुबली (Baahubali) के प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य को देखने का मौका मिल सकता है. एस एस राजामौली के निर्देशन में दो हिस्सों में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की प्रीक्वल में शिवगामी की यात्रा दिखायी जायेगी. नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज की घोषणा गुरुवार को की. नेटफ्लिक्स को पहले ही इसके दो संस्करण का ऑर्डर मिल चुका है. ‘बाहुबली बिफोर द बिगनिंग’ वास्तव में ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ की प्रीक्वल होगी. यह प्रीक्वल आनंद नीलकंठन की किताब ‘द राइज ऑफ शिवगामी’ पर आधारित होगी.

शाहरुख खान की बेटी का फोटोशूट वायरल, 18 की उम्र में दिखाई हॉट अदाएं; देखें Video

देखें ट्रेलर-


सीरीज के एक संस्करण में नौ एपिसोड होंगे. इसमें विद्रोही और प्रतिशोधी लड़की से एक बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने की शिवगामी की यात्रा दिखायी जायेगी.

देखें ट्रेलर-


नेटफ्लिक्स ने इसके लिये ‘बाहुबली’ के निर्माण में शामिल आर्का मीडिया वर्क्स और राजामौली के साथ टीम बनायी है. देवा कट्टा और प्रवीण सतारु इन सीरीज का सह-निर्देशन करेंगे. प्रीक्वल को लेकर राजमौली काफी आशान्वित हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Baahubali Prequel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com