विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

नेहा कक्कड़ और उनकी बहन के बीच हुआ इस गाने पर कंपटीशन, Video में देखें किसने बेहतर गाया...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनकी बहन सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक गाने पर सिंगिंग कंपटीशन कर रही हैं.

नेहा कक्कड़ और उनकी बहन  के बीच हुआ इस गाने पर कंपटीशन, Video में देखें किसने बेहतर गाया...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडिये वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • खूब देखा जा रहा है उनका वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. एक बार फिर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने 'कलंक' फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाया है. इतना ही नहीं नेहा कक्कड़  (Neha Kakkar)  अपनी बहन सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) के साथ इस गाने पर कंपटीशन कर रही हैं. नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ एक कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा: 'देखो मुझसे बेहतर कौन गाता है.'  नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को 15 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

ऐश्वर्या राय के मीम विवाद पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी, Tweet कर कही यह बात....

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनकी बहन सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग और डांसिंग के अलावा कॉमेडी के लिए भी जानी जाती है. उन्होंने कई मौकों पर कॉमेडी वीडियो शेयर भी किया है. बहरहाल, नेहा कक्कड़ और उनकी बहन ने बेहद ही शानदार अंदाज में इस गाने को गाया है. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

De De Pyaar De Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म की चौथे दिन भी शानदार कमाई, कमाए इतने करोड़

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Sonu Kakkar, Neha Kakkar Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com