विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2019

नेहा कक्कड़ के नए अंदाज ने मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के नए अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

नेहा कक्कड़ के नए अंदाज ने मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
  • नेहा कक्कड़ का दिखा नया अंदाज
  • उनका नया वीडियो हुआ वायरल
  • लोग नेहा कक्कड़ के वीडियो को खूब देख रहे हैं
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सिंगिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी कॉमेडी और डांस के लिए भी जानी हैं. नेहा कक्कड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ का अंदाज बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा है. नेहा कक्कड़  (Neha Kakkar)  को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो एक बच्चे की आवाज पर एक्ट कर रही हैं. लोगों को उनका अंदाज खूब भा रहा है. इससे पहले भी नेहा कक्कड़ ऐसे वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर कर चुकी हैं. बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ समय-समय पर अपने नए-नए अंदाज लेकर आती हैं. उनके वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं.

मुसलमानों पर दिए जाने वाले बयानों पर भड़की यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, लिखा कुछ ऐसा कि Tweet हो गया वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को 22 लाख 79 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. नेहा कक्कड़ ने अपने अनोखे अंदाज वाले इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया था. नेहा कक्कड़ इस वीडियो में बच्चे की आवाज पर हूबहू एक्टिंग कर रही हैं. उनके वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस वीडियो में उनकी आवाज हो. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस को वीडियो को जरिए यह भी जानकारी देती रहती हैं कि उनका अगला शो कहां होना हैं.

कन्हैया कुमार के समर्थन में उतरे यह मशहूर बॉलीवुड एक्टर, बोले- यह बदलाव की हवा है

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com