हिमांश के साथ नेहा कक्कड़
- इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
- हिमांश कोहली हैं उनके साथ
- सुपरहिट गानों की मलिका हैं नेहा
नई दिल्ली:
सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मस्ती भरा वीडियो पोस्ट किया और यह जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ 10 रु. में कुछ चीज मांग रही है, और वह भी इतने मस्ती भरे अंदाज में कि आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो में वे अपने दोस्त हिमांश कोहली के साथ नजर आ रही हैं. वे वीडियो में मस्ती कर रही हैं और दस रु. में तुरतुरे मांग रही है. उनकी आवाज और अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. वैसे भी नेहा अपनी सिंगिंग के लिए पहचानी जाती हैं, उनका यह नया अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की दोस्ती के इन दिनों काफी चर्चे हैं, और इन्हें लेकर कई तरह की बातें उड़ रही हैं. इस वीडियो में भी हिमांश उनके साथ नजर आ रहे हैं, भरपूर मस्ती कर रहे हैं. हिमांश कोहली ने टेलीविजन सीरियल ‘हमसे है लाइफ’ से करियर की शुरुआत की थी और‘यारियां’ उनकी पहली फिल्म थी.
नेहा कक्कड़ ने अपनी शुरुआत सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 2’ में पार्टिसिपेंट के तौर पर की थी. उसके बाद वे ‘सा रे गा मा पा लिट्ल चैंप्स’ में जज भी बनीं. 2008 में नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली एल्बम ‘नेहा- द रॉक स्टार’ लॉन्च की थी. लेकिन हनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी जबरदस्त बैठी और उनकी जुगलबंदी ने कई सुपरहिट गाने भी दिए. उन्होंने सनी सनी, मनाली ट्रांस और आओ राजा जैसे गाने भी गा रखे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Neha Kakkar, Neha Kakkar Instagram