विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, वायरल हुआ क्यूट Video

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में नेहा के जबरदस्त एक्सप्रेशन देखने लायक है.

नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, वायरल हुआ क्यूट Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • क्यूट एक्सप्रेशन हो रहा है वायरल
  • इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा अपने हाल ही में रिलीज हुआ गाने 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. सिंगर नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है. बता दें हाल ही में नेहा कक्कड़ की नई एलबम 'सॉरी सॉन्ग' रिलीज हुई है. इस गाने को नेहा ने पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर के साथ गाया है. इन दोनों का ये गाना यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है और टिकटॉक पर भी इस गाने के साथ लोग वीडियो बना रहे हैं. ऐसा ही वीडियो नेहा कक्कड़ ने भी अपने टिकटॉक एकाउंट से बनाया है.

स्विमिंग पूल के पास मस्ती में झूमती नजर आईं नोरा फतेही, वायरल हुआ धांसू Video

नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) इस वीडियो में काफी क्यूट लग रही हैं और फैन्स भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' पर अपने वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा, 'टिकटॉक (Tiktok) पर अपने गाने 'सॉरी सॉन्ग' के इतने सारे वीडियो देखकर मैं बहुत खुश हूं.' नेहा कक्कड़ के इस क्यूट वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

Video: उर्वशी ढोलकिया के बेटों का खुलासा, मम्मी के बॉयफ्रेंड से ऐसे हुई थी मुलाकात और इस तरह परेशान करते थे लोग?

बता दें नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी नेहा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में सिंगर तिरंगा झंडा फहराते हुए नजर आ रही थीं. 

फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में गाना 'साकी-साकी' रिलीज हुआ है. 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर (Musafir)' के गाने 'साकी-सीकी' को रिक्रिएट किया गया है. नेहा कक्कड़ और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने इसे गाया है. फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' के इस स्पेशल सॉन्ग पर नोरा फतेही ने डांस से तहलका मचाया है. जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' भी सिनेमाकघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को फैन्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com