विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2021

Neha Kakkar ने स्टाइलिश अंदाज में कराया फोटोशूट, पति रोहनप्रीत सिंह बोले- "उफ्फ..." देखें Photos

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में अपने फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनकी तस्वीरों पर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने रिएक्ट किया है

Neha Kakkar ने स्टाइलिश अंदाज में कराया फोटोशूट, पति रोहनप्रीत सिंह बोले- "उफ्फ..." देखें Photos
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी सिंगिंग से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने अपनी सिंगिंग से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नेहा कक्कड़ ने अब हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Photos) की इस फोटो पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने रिएक्ट किया है.

ej2g7kc8

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लू साड़ी कैरी किया हुआ. इस दौरान वो काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया है: "उफ्फ... हॉटनेस..." नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है: "प्यार करो या पसंद करो." सिंगर के फोटोशूट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्श भी रिएक्शन दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की तस्वीरों पर 18 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर इन दिनों 'इंडियन आइडल' को जज कर रही हैं. हाल ही में उनका सॉन्ग 'गले लगाना है' रिलीज हुआ है. इस गाने में निया शर्मा और टीवी एक्टर शिविन एक साथ दिखाई दिए. नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस ने एक गर्लफ्रेंड से लेकर एक पत्नी और मां का किरदार बखूबी निभाया था. उनके इस गाने को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Photos, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Song, Neha Kakkar And Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Stylish Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com