विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

नेहा कक्कड़ ने आतिफ असलम संग यूं बांधा समां, झूमने पर मजबूर हुए दर्शक- देखें थ्रोबैक Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो आतिफ असलम (Atif Aslam) संग स्टेज परफॉर्मेंस कर रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने आतिफ असलम संग यूं बांधा समां, झूमने पर मजबूर हुए दर्शक- देखें थ्रोबैक Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं. देश में इन दिनों कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू है, लिहाजा उनके थ्रोबैक वीडियो भी खूब धमाल मचा रहे हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) मिलकर स्टेज परफॉर्मेंस किया था. इस दौरान उन्होंने और आतिफ असलम ने दर्शकों को अपनी गायकी और यूनिक डांसिंग स्टाइल से झूमने पर मजबूर कर दिया था. यूट्यूब पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आतिफ असलम (Atif Aslam) के वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है. बता दें कि नेहा कक्कड़ बीते दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में में आ गई थीं. उन्होंने इस दौरान कहा था कि वो नंबर वन हैं इसलिए कुछ लोग इनसे जलते हैं. उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर बताया था: "मैंने चाल साल की उम्र में गायकी शुरू की थी और 16 साल की उम्र तक सिर्फ भजन संध्या ही कर रही थी. अगर आप मेरे जागरण के फुटेज देखेंगे तो वहां भी मैं पार्टी की तरह ही नजर आ रही हूं. मैं छोटे बच्चों की तरह डांस और भजन गाती थी, और लोग पागल हो जाते थे. मैं तभी से पार्टी कर रही हूं."

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Song, Neha Kakkar Stage Performance, Neha Kakkar With Atif Aslam, Atif Aslam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com