विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

Neha Kakkar ने हजारों फैन्स के बीच गाया Pehla Nasha Pehla Khumar सॉन्ग, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़  (Neha Kakkar) का हाल ही में यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Neha Kakkar ने हजारों फैन्स के बीच गाया Pehla Nasha Pehla Khumar सॉन्ग, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ ने स्टेज पर गाया 'पहला नशा' सॉन्ग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़  (Neha Kakkar) के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अपनी आवाज से फैन्स के होश उड़ाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) सिंगिंग में तो कमाल हैं हीं, साथ ही उनका जबरदस्त डांस फैन्स को दीवाना बना देता है. हाल ही में नेहा का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा हजारों फैन्स के बीच स्टेज पर 'पहला नशा पहला खुमार (Pehla Nasha Pehla Khumar Song)' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं. यूं तो नेहा का यह वीडियो पुराना है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है. 


नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. सिंगर इस वीडियो में कह रही हैं, "एक और जो प्यार है यह गाना उसके लिए है." यह लाइन बोलकर नेहा गाना शुरू कर देती हैं. सिंगर के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Singing Pehla Nasha Song, Pehla Nasha Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com