विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग और डांस से स्टेज पर यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेर दिया है. उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग और डांस से स्टेज पर यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो वायरल
  • नेहा कक्कड़ ने फिर मचाई धूम
  • सिंगिंग और डांस से स्टेज पर मचाया धमाल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचा दी है. उन्होंने स्टेज पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से कहर बरपा दिया है. नेहा कक्कड़ के स्टेज परफॉर्मेंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) अपनी गायकी का जादू चला रही है. उन्होंने एक-एक कर अपने सारे सुपरहिट गाने गाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया.  नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Dance)  का यह वीडियो हैदराबाद में किए गए उनके सिंगिंग कंसर्ट का है. उन्होंने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो खूब धूम मचा रहा है.

सिद्धार्थ डे ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लेकर पार की सारी हदें, तो 'बिग बॉस' के घर में जमकर मचा हंगामा

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस दौरान सिंगिंग के साथ-साथ अपनी डांसिंग स्किल भी दिखाए. नेहा कक्कड़ जब परफॉर्म कर रही थीं, तो लोग नेहा-नेहा के नारे लगा रहे थे. इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला है. इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. उनके इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. नेहा कक्कड़ की आवाज जितनी पॉपुलर है उतना ही उनका डांस भी लोगों को खूब भाता है. नेहा कक्कड़ अपनी डांसिंग स्किल के लिए भी पहचान रखती हैं.  नेहा कक्कड़ आए दिन सोशल मीडिया पर अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनके वीडियो धूम मचा देते हैं. 

तापसी पन्नू से कोस्टार को फ्लर्ट करता देख भड़के कपिल शर्मा, कहा- शर्म नहीं आती...देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Songs, Neha Kakkar Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com