विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

Neha Kakkar ने भाई टोनी कक्कड़ के गाने 'चॉकलेट' पर किया डांस, एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के सॉन्ग कुड़ी तू चॉकलेट है पर बैठे-बैठे ही डांस करती नजर आ रही हैं.

Neha Kakkar ने भाई टोनी कक्कड़ के गाने 'चॉकलेट' पर किया डांस, एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने भाई टोनी कक्कड़ के गाने पर किया डांस
  • नेहा कक्कड़ ने टोनी कक्कड़ के गाने पर किया डांंस
  • सिंगर के एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी सिंगिंग से बॉलीवुड में धमाल मचाकर रख दिया है. कई बॉलीवुड फिल्मों में नेहा कक्कड़ ने जबरदस्त गाने गाए हुए हैं. गानों से इतर नेहा कक्कड़ अपनी क्यूटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनका एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के सॉन्ग 'कुड़ी तू चॉकलेट' है पर बैठे-बैठे ही डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के डांस करते हुए एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ के एक्सप्रेशंस काफी कमाल के लग रहे हैं. वहीं, गोल्डन ड्रेस में नेहा कक्कड़ का लुक भी देखने लायक है. वीडियो को शेयर करते हुए बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने लिखा, "कुड़ी तू चॉकलेट है क्या सॉन्ह है भैया टोनी कक्कड़. जबरदस्त..." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ के वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर अपने डांस को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का गाना 'डायमंड दा छल्ला' (Diamond Da Chhalla) रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया. इस गाने में नेहा कक्कड़ के साथ पंजाबी सुपरस्टार परवेश वर्मा नजर आए थे. गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी. इसके अलावा नेहा का एक और सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है तारों का शहर. गानों से इतर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. आखिरी बार वह इंडियन आइडल शो को जज करते हुए नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Dance On Chocolate, Neha Kakkar Dance Video On Chocolate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com