विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

Neha Kakkar ने पल्लू पकड़कर पंजाबी गाने पर यूं झूमकर किया डांस, रिसेप्शन का Video मचा रहा है धूम

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के रिसेप्शन का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें जहां पंजाबी सिंगर कौर बी गाना गाती दिखाई दे रही हैं तो वहीं खुद नेहा कक्कड़ अपना पल्लू पकड़कर झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Neha Kakkar ने पल्लू पकड़कर पंजाबी गाने पर यूं झूमकर किया डांस, रिसेप्शन का Video मचा रहा है धूम
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रिसेप्शन में किया झूमकर डांस
  • नेहा कक्कड़ ने पल्लू पकड़कर पंजाबी सॉन्ग पर यूं झूमकर किया डांस
  • बॉलीवुड सिंगर के रिसेप्शन में कौर बी ने गाया गाना
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हाल ही में राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. दोनों की शादी काफी शानदार अंदाज में हुई है. उनकी शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ के रिसेप्शन का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें जहां पंजाबी सिंगर कौर बी गाना गाती दिखाई दे रही हैं तो वहीं खुद नेहा कक्कड़ अपना पल्लू पकड़कर झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को अब तक 30 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नेहा कक्कड़ कौर बी (Kaur B) के गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. जहां एक तरफ पंजाबी सिंगर जबरदस्त अंदाज में गाना गाती हैं तो वहीं नेहा कक्कड़ भी अपने आप को इसपर थिरकने से रोक नहीं पाती हैं. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को लेकर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ा यह पहला वीडियो नहीं है, जो इस कदर सोशल मीडिया पर छाया हो.

नेहा (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी से जुड़ा एक और वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें कपल नेहू दा व्याह सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं. नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए थे. दोनों की जोड़ी भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है.

NDTV सेहत वेहत: स्ट्रेस को दूर करेंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses for Stress Relief


बता दें कि नेहा कक्कड़ हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई लौटी हैं. नेहा कक्कड़ के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले नेहा और रोहनप्रीत सिंह का 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Dance In Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com