विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह संग खाने निकलीं मसाला डोसा, रास्ते में मिल गए कैमरामैन- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ मसाला डोसा खाने के लिए जा रही हैं.

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह संग खाने निकलीं मसाला डोसा, रास्ते में मिल गए कैमरामैन- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • मसाला डोसा खाने निकले नेहा और रोहनप्रीत
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) मसाला डोसा खाने के लिए निकलीं हैं, हालांकि, इस दौरान उन्हें कैमरामैन घेर लेते हैं. वहीं, अब नेहा और रोहनप्रीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह कैमरामैन के पूछने पर कह रहे हैं कि वह मसाला डोसा खाने के लिए जा रहे हैं. 


नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरामैन उन्हें कह रहा है कि आप दोनों एक-साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं. नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के करियर की बात करें तो भाभी सॉन्ग से पहले उनका शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया था. नेहा और टोनी के इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ नजर आए थे. इससे इतर नेहा कक्कड़ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं. बीते 26 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Going For Eating Masala Dosa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com