विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2023

VIDEO: अपने ‘कौशिकन’ को खोकर बुरी तरह टूटा नीना गुप्ता का दिल, बोलीं- ये बहुत डरावना है

नीना गुप्ता और सतीश कौशिक कॉलेज के जमाने से ही अच्छे दोस्त रहे हैं. दोनों ने जिंदगी के कई उतार चढ़ाव साथ देखे. एक वक्त तो ऐसा था, जब नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने शादी का भी ऑफर दे दिया था.

VIDEO: अपने ‘कौशिकन’ को खोकर बुरी तरह टूटा नीना गुप्ता का दिल, बोलीं- ये बहुत डरावना है
सतीश कौशिक की अच्छी दोस्त थीं नीना गुप्ता
नई दिल्ली:

हरफनमौला कलाकार सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है. सतीश कौशिक न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे बल्कि एक अच्छे दोस्त भी थे. उनके पुराने दोस्तों में अनुपम खेर, अनु कपूर, रूमी जाफरी, अनिल कपूर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. ऐसे ही दोस्तों में से एक नीना गुप्ता भी हैं. नीना गुप्ता और सतीश कौशिक कॉलेज के जमाने से ही अच्छे दोस्त रहे हैं. दोनों ने जिंदगी के कई उतार चढ़ाव साथ देखे. एक वक्त तो ऐसा था, जब नीना गुप्ता को सतीश कौशिक ने शादी का भी ऑफर दे दिया था. अब सतीश कौशिक के यूं अकेले चले जाने पर नीना गुप्ता की आंखें भी नम हैं.

सतीश कौशिक के निधन पर नीना गुप्ता भी गमजदा हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दुख भी जताया है. साथ ही नीना ने कुछ पुरानी यादें भी साझा की हैं. नीना गुप्ता ने अपनी पोस्ट में कहा है कि आज के दिन की शुरुआत ही बुरी खबर के साथ हुई है. इसके साथ ही नीना गुप्ता ने बताया कि पूरी इंडस्ट्री में सतीश कौशिक ही ऐसे शख्स थे, जो उन्हें नैंसी कह कर बुलाते थे और वो उन्हें 'कौशिकन' कहती थीं. इसके बाद नीना गुप्ता ने सतीश कौशक के परिवार को सांत्वना भी दी है. उन्होंने कहा कि पत्नी शशि और बेटी वंशिका के लिए ये मुश्किल समय है और मैं हमेशा उनके साथ हूं.

नीना गुप्ता और सतीश कौशिक की दोस्ती इस हद तक गहरी थी कि एक बार सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी का ही ऑफर दे दिया था. वो भी उस वक्त जब विवियन रिचर्ड्स से दोस्ती के बाद नीना गुप्ता मां बनने वाली थीं और विवियन रिचर्ड उन्हें छोड़ कर चले गए थे. उस मुश्किल दौर में सतीश कौशिक ने कहा था कि बच्चा डार्क हो तो कह देना मेरा बच्चा है. हम शादी कर लेंगे तो किसी को शक भी नहीं होगा. इस वाकये का जिक्र नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में भी किया है. सतीश कौशिक भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो दोस्त की तरह हमेशा नीना गुप्ता के साथ रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Guota, Neena Gupta On Satish Kaushik, Neena Gupta On Satish Kaushik Death, Neena Gupta Video, Neena Gupta Viral Video, Neena Gupta Remembers Satish Kaushik, Satish Kaushik Death, Satish Kaushik News, Satish Kaushik Death Reason, Satish Kaushik Family, Satish Kaushik Movies, Neena Gupta Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com