विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने शेयर की 33 साल पुरानी याद, दिखाया 'दर्द' का खास मंजर, फैंस के यूं आए रिएक्शन

अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने हर तरह के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाती हैं कि दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने करियर से जुड़ी एक खास क्लिप को शेयर किया.

पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने शेयर की 33 साल पुरानी याद, दिखाया 'दर्द' का खास मंजर, फैंस के यूं आए रिएक्शन
नीना गुप्ता ने शेयर की 33 साल पुरानी याद, दिखाया 'दर्द' का खास मंजर

अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने हर तरह के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाती हैं कि दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने करियर से जुड़ी एक खास क्लिप को शेयर किया. नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर टीवी सीरियल 'दर्द' का पुराना क्लिप शेयर किया. इस क्लिप में सीरियल का टाइटल ट्रैक और कुछ खास सीन दिखाए गए हैं. नीना ने लिखा, "1993 में मैंने जिस पहले सीरियल में काम किया और उसे बनाया, वह यही था." नीना की पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए.

अभिनेत्री शिल्पा तुलास्कर ने लिखा, "यह सच में बहुत प्यारा शो था, नीना गुप्ता जी. कल्पना अय्यर जी को देखकर भी बहुत खुशी हुई. आपके द्वारा निर्देशित पालछिन्न में मनोहरभाई के साथ बिताई हुई मेरी बहुत अच्छी यादें हैं." 'दर्द' एक लोकप्रिय क्लासिक हिंदी धारावाहिक था, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. इस सीरियल में नीना गुप्ता ने राधा का रोल निभाया था. राधा एक संपन्न महिला होती है, जिसका सामना अपने जीवन में कई भावनात्मक और व्यक्तिगत चुनौतियों से होता है. इसमें मानवीय रिश्तों की पेचीदगियों को दिखाया गया था.

यह सीरियल 1993 से लेकर 1994 तक प्रसारित हुआ था. सीरियल की कहानी रिश्तों, भावनाओं और जीवन के संघर्षों (दर्द) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस दौर में काफी चर्चित रहा था. इसमें नीना के अलावा, मनोहर सिंह, कंवलजीत सिंह, जतिन पृथ्वीराज कपूर और शगुफ्ता अली जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे. नीना ने सिर्फ इसमें अभिनय ही नहीं किया था, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया था. इस सीरियल का लेखन बृज कात्याल ने किया था.

नीना ने अपने करियर की शुरुआत भले ही टीवी से की हो, लेकिन आज वे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक के स्वतंत्र सिनेमा से शुरू करके आज के कमर्शियल और ओटीटी मंच तक पहुंच कर अपने अभिनय का परचम लहराया है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Neena Gupta News, Neena Gupta Films, Neena Gupta First Film, Neena Gupta First Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com