- नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की फोटो
- पति और बेटे के साथ पूल में आईं नजर
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक बड़ी ही खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है. नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic Photo) ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, उसमें तीनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं. इस तरीके से दोनों अपने बेटे के साथ आराम और फुरसत के पल बिता रहे हैं. इनकी इस तस्वीर को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. सोशल मीडिया में दोनों की यह तस्वीर खूब वायरल हो गई है.
इस फोटो को नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic Video) ने शेयर करते हुए इसके कैप्शन में वाटर बेबीज लिखा है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपने घर में ही बने मिनी स्विमिंग पूल में नताशा और हार्दिक गर्मी से निजात पाने के लिए बेटे अगस्त्य के साथ उतरे हुए हैं. साथ में ये तीनों देखते ही बन रहे हैं. यही वजह है कि इनके फैन्स भी खुद को इनकी तारीफ करने से और इन्हें परफेक्ट और लवली फैमिली बताने से रोक नहीं पा रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक फैन ने तो इसे इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी तस्वीर बताया है तो एक और फैन ने लिखा है कि बेटा बिल्कुल आप पर गया है भाभी. उसी तरह से एक और फैन ने लिखा है कि बेबी बड़ा बिंदास है. गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा (Natasa Stankovic) अकसर बेटे अगस्त्य के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं, जिन पर इनके फैन्स भी खूब प्यार बरसाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं