बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार की जाने वाली नरगिस ने अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं. नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की थी और उनके परिवार में संजय दत्त, प्रिया और नम्रता दत्त का जन्म हुआ. नरगिस ने कई सालों तक कैंसर से जूझने के बाद 1981 में अंतिम सांस ली थी. दत्त परिवार ने उनका इलाज करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सालों तक अमेरिका में उनका इलाज चलता रहा लेकिन आखिरकार नरगिस ने दुनिया छोड़ दी. कहा जाता है कि बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी के रिलीज होने से महज तीन दिन पहले ही नरगिस चल बसीं. सुनील दत्त से शादी करने से पहले नरगिस ने हिंदू धर्म अपना लिया था लेकिन फिर भी सुनील दत्त ने नरगिस की अंत्येष्टि करने की बजाय उन्हें दफना कर दुनिया से विदा किया. हालांकि इससे पहले हिंदू धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में निभाई गई.
नरगिस की आखिरी ख्वाहिश
सुनील दत्त और नरगिस की बेटी प्रिया दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी मां की इच्छा थी कि मौत के बाद उन्हें उनकी मां के बगल में ही दफनाया जाए. इसका सम्मान करते हुए सुनील दत्त ने उन्हें दफनाने का फैसला किया. नरगिस के अंतिम संस्कार में कई जगहों से पुजारी आए. हिंदू धर्म की कई रीतियां अपनाई गईं. इसके बाद आखिर में उन्हें दफन किया गया. कई लोगों ने ये कहते हुए विरोध किया कि चूंकि नरगिस की शादी एक हिंदू से हूई थी और वो हिंदू धर्म अपना चुकी थी, इसलिए उनको दफनाने की बजाय उनका दाह संस्कार करना चाहिए. लेकिन सुनील दत्त कहा कि दफनाए जाने को लेकर नरगिस की इच्छा का सम्मान किया जाएगा, इसलिए वो उनकी इच्छा के अनुसार ही सब कुछ करेंगे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पिता की सलाह
प्रिया ने कहा कि जब हम मां का शव लेकर घर आए तो बहुत सारी प्रेस मौजूद थी. एक पत्रकार ने पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. जाहिर तौर पर मैंने कुछ कहा होगा क्योंकि इसके बाद पापा हमें एक कमरे में ले गए और कहा कि अगर हम रोना या चीखना चाहते हैं तो उनके साथ यहां करें, लेकिन बाहर हमें पेशेंस बनाकर रखना होगा. आपको बता दें कि नरगिस की मौत के बाद जब संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी का प्रीमियर हुआ तो सबसे आगे की एक सीट नरगिस के लिए खाली रखी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं