बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस खबर से फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सदमे में हैं. वहीं उनके इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था.
नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट
नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट फिल्म ओ रोमियो को लेकर किया था. दरअसल, ओ रोमियो टीवी पर पहली बार दिखाई जाने वाली थी, जिसे लेकर 25 जून को नाना पाटेकर फिल्म ओ रोमियो के फर्स्ट टीवी प्रीमियर का पोस्ट शेयर किया. इसमें लिखा, एक ऐसी प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो कभी भी नियमों से नहीं खेली गई! देखिए #TVParPehliBaar 'ओ रोमियो' 28 जून, रविवार रात 9 बजे, सिर्फ #ZeeCinema पर. यह 28 जून को टीवी पर प्रीमियर होने वाली थी.
यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन
ओ रोमियो में नजर आए थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने ओ रोमियो में अहम किरदार निभाया था, जिसमें वह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. जबकि विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था. वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाई नहीं की थी.
नाना पाटेकर के बारे में
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे. उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना पाटेकर 28 साल के थे. उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं. नाना पाटेकर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में तीन साल तक की और बाद में मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया. फुल टाइम एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया.
यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ था रात 2:30 बजे से 5:30 बजे तक, डॉक्टर ने बताया, 'चार बजे दोस्त पहुंचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं