नाना पाटेकर एक ऐसा नाम जिसको सुनते ही एक दमदार आवाज, किरदार उसके तीखे तेवर और यादगार डायलॉग्स आंखों के सामने आ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी हुई है. लेकिन जिस नाम से उनको हम कोई जानता है, असल में उनका नाम कुछ और था. नाना पाटेकर का जन्म रायगढ़ जिले , महाराष्ट्र में मुरुद-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था.अपना असल नाम से हटकर कैसे वो अपने नए नाम के साथ फेमस हुए, इसकी कहानी उन्होंने खुद बताई थी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो 'नाना' कैसे बन गए?
नाना पाटेकर बनने की कहानी
नाना पाटेकर का नाम विश्वनाथ पाटेकर था. वहीं नाना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उन्हें सब नाना कहकर बुलाते थे. उनकी मां की एक सहेली जो उनकी बहन जैसी थी, उनको प्यार से नाना बोलती थीं. जिस वजह से धीरे-धीरे यही नाम उनकी पहचान बन गया. यहां तक की उनके सारे डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड में भी उनका नाम नाना ही दर्ज है. बचपन में प्यार से बुलाए जाने वाले इस नाम से ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई, और एक ऐसा किरदार बन गए जिसको भूले भी कोई नहीं भूल सकता है.
यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन
फिल्म में रखा गया था असली नाम
नाना पाटेकर के असली नाम का सबसे दिलचस्प कनेक्शन आता है उनकी ही एक फिल्म से जो साल 1996 में रिलीज हुई थी. पार्थो घोष के निर्देशन में बनी फिल्म अग्नि साक्षी में नाना पाटेकर के किरदार का नाम विश्वनाथ था, जो उनका असल नाम था. इस फिल्म में नाना के साथ जैकी श्रॉफ ने सूरज कपूर और मनीषा कोइराला ने शिवांगी कपूर ने अभिनय किया था. फिल्म की कहानी सूरज और शिवांगी के हनीमून से शुरु होती है, अपने हनीमून पर गए दोनों लोगों की मुलाकार विश्वनाश से होती है और वो बोलता है कि शिवांगी उसकी पत्नी है. इसके बाद कहानी में मोड़ आता है.
एक नाम, दो पहचान और पर्दे पर भी वही विश्वनाथ
नाना पाटेकर का करियर सिर्फ नाम की वजह से नहीं, बल्कि उनकी दमदार एक्टिंग, किरदार को निभाने का अंदाज, लोगों से कनेक्ट कर पाना उनकी ये सब खूबियां ही उनको बाकियों से अलग बनाती हैं. बॉलीवुड का जाना-माना नाम और शोहरत होने के बावजूद भी वो एक सादी जिंदगी जीना पसंद करते थे. परिंदा, क्रांतिवीर, प्रहार, अग्नि साक्षी और बाद में वेलकम जैसी फिल्मों में उन्होंने बिल्कुल अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती है, जबकि उनके नाम की शुरुआत विश्वनाथ से हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं