बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया और वे अपनी सादगी और बेबाकी के लिए हमेशा जाने जाते रहे. कम लोग जानते हैं कि उनके कई ठिकाने थे लेकिन दिल हमेशा गांव में ही बसता था. नाना पाटेकर मुख्य रूप से मुंबई के अंधेरी में समर्थ नगर लोखंडवाला इलाके में एक साधारण वन बीएचके फ्लैट में रहते थे. इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कभी आलीशान जिंदगी को नहीं अपनाया. पुणे के पास खडकवासला में उनका 27 एकड़ में फैला बड़ा फार्महाउस है, जहां वे खेती-बाड़ी भी करते थे. इसके अलावा गोवा के डोना पाउला में भी उनका एक घर था, जहां गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया. उनका पुश्तैनी गांव महाराष्ट्र के रत्नागिरी में है.
नाना पाटेकर क्यों रहते थे गांव में
दरअसल, 8 जून 2025 को नाना पाटेकर क्विज आधारित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गांव लौटने और मायानगरी मुंबई से दूर रहने की वजह का खुलासा किया था. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर से सवाल पूछा था, "आपने जीवन में इतना कुछ हासिल किया, फिर सब कुछ छोड़कर गांव क्यों चले गए?" इस पर नाना पाटेकर ने बड़ी सादगी से जवाब दिया था, "मैं फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हूं. मैं बस यहां काम करने आता हूं और फिर वापस चला जाता हूं. मैं कभी किसी पार्टी में नहीं गया, न ही शहर में ज्यादा रुका. मैं गांव का हूं और वहीं रहना पसंद करता हूं. मुझे वहां की जिंदगी अच्छी लगती है."
यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन
पहाड़ों से घिरा है नाना पाटेकर का घर
नाना पाटेकर ने कहा था, "मुझे अपनी मां से जितना चाहिए था, उससे कई गुना ज्यादा मिला है. जरूरतें सीमित रखना बहुत आसान है. मेरे पास एसी नहीं है क्योंकि मुझे उसकी जरूरत नहीं लगती. जैसे शहर में चारों तरफ दीवारें होती हैं, वैसे ही मेरे घर के चारों ओर पहाड़ हैं. पहाड़ों से घिरा हुआ मेरा घर है और मैं वहीं आराम से रहता हूं. मुझे यह बहुत अच्छा लगता है."
नाना पाटेकर के परिवार में कौन कौन हैं
नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं. दोनों ने 1978 में शादी की थी और बाद में अलग हो गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ. उनका एक बेटा मल्हार पाटेकर है, जो एक फिल्ममेकर हैं और नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. जबकि, दूसरे बेटे दुर्वासा पाटेकर की दो साल की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया था.नाना पाटेकर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में तीन साल तक की और बाद में मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया. फुल टाइम एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया.
यह भी पढ़ें | किसानों की कैसे मदद कर रहे थे नाना, डेढ़ करोड़ की कार और NAAM फाउंडेशन की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं